22 फरवरी 2019 का राशिफल, आज से बदल रही है इन राशियों की किस्मत, होने वाले है यह बड़े परिवर्तन

मेष
प्रेम संबंधों के लिये दिन सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ शाम बिता सकते हैं। मोबाइल पर ज्यादा बातें होंगी। माता-पिता की सलाह आपके जीवन में तरक्की लाएगी। 

वृषभ
बच्चों की परीक्षा टेंशन दे सकती है। आज लव पार्टनर से अचानक खुशखबरी मिल सकती है। फेसबुक, सोशल साईट्स पर आपकी पोस्ट को काफी लाइक मिल सकते हैं। अपने प्रियतम के साथ अपनी फोटो अपडेट करें।

मिथुन
आज आपके लिए काफी शुभ दिन है। आज इस राशि के कुछ जातकों की सगाई हो सकती है। अकेले हैं तो लव पार्टनर मिल सकता है। आप अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। पत्नी की तबीयत अगर खराब चल रही थी, तो वह अब बेहतर होगी। बहन आपके मन के मीत से मिलवाने में मदद कर सकती है।

कर्क
आज पूरा दिन यात्रा में गुजरेगा। आप अपने प्रेम का इजहार खुल्लम- खुल्ला जोर-शोर से करेंगें। प्रेमी आप पर विश्वास करेगा, लेकिन आपकी आदतें और चंचलता आपको गलत दिशा में ले जा सकती हैं। पति-पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है।

सिंह
आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। प्रेमी, जीवनसाथी के साथ लव रिलेशन में मजबूती आएगी। आपसी तालमेल जीवन में बहार ला सकती है। मन खुश होगा। जीवनसाथी की वजह से बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी आएगी। 

कन्या
आपका लव पार्टनर आपसे रूठ सकता है। अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल करें। कई नए मित्र जीवन में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन यही संभलने का समय भी है। किसी प्रकार का गलत व्यक्ति आपके जीवन की लय बिगाड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। वाहन सतर्क हो कर चलाएं। 

तुला
प्रेम विवाह का ग्रीन सिग्नल परिवार से मिल सकता है। पति—पत्नी में आपसी तालमेल के कारण जीवन सुखमय होगा। संगी-साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सरकारी नौकरी में तरक्की की संभावना है। 

वृश्चिक 
आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण आपको आज फायदा मिलेगा। किसी प्रकार के पारिवारिक साथी के साथ लड़ाई-झगड़े से आप बचें। पत्नी से धन के लाभ के योग बन रहे हैं। जिससे घर में समृद्धि आएगी। 
 धनु
प्रेम विश्वास की नींव पर टिका होता है। आप की यही अभिव्यक्ति आपके लव पार्टनर को खुश कर देगी और आप के प्रेम की नैया किनारे लगेगी। हर प्रकार से फायदे का दिन है। धन-संपत्ति से फायदा मिल सकता है।

मकर
साथी के साथ दूरियां बढ़ सकती है। जिस वजह से मन उदास रहेगा। वैवाहिक दंपत्ति में भी नोक-झोंक चलती रहेगी। सोशल साइट पर किसी विदेशी से प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। संभल कर चलने का दिन है

Back to top button