22 मई दिन सोमवार का पञ्चांग: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

आज का पञ्चांग

।आप सबका मंगल हो 22 मई दिन सोमवार। 

22 मई दिन सोमवार का पञ्चांग: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे ऋतु-ग्रीष्म
माह-ज्येष्ठ
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:20
सूर्यास्त:-06:40
राहू काल(अशुभसमय)प्रातः
07:30से 09:00बजे तक
तिथि:-एकादशी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आपकी व्यापारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निजी सम्बंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- श्वेत

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-हल्का लाल

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। चल अचल सम्पति के लिए कर्ज लेने का प्रयास सफल होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।

सुझाव:- आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- सुनहला

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क:-आज आप को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुदूर यात्रा का योग बन सकता है।व्यापार में मध्यम लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में स्थानन्तरण हो सकता है।

सुझाव:- आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-धानी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आप को उपहार दम्मान का लाभ मिलेगा। कृषि सम्बन्धित कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- श्वेत

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप को भी बहनों के ऊपर अधिक व्यय करना पड़ सकता है। व्यवसाय के सुधरने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि कोण से दिन सामान्य रहेगा।

सुझाव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- फिरोजी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आप को सुदूर यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार से लाभ की संभावना बन रही है। व्यर्थ की चिंता से बचें। पारिवारिक अनुकूलता रहेगी।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-समुद्री हरा

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपका दिन भग दौड़ भरा हो सकता है।पारिवारिक जीवन सुख मय रहेगा। अधिक परिश्रम से सफलता की प्राप्ति होगी।

सुझाव:- आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- गुलाबी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप धार्मिक वृति से ओतप्रोत रहेंगे।मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक सफलता में अड़चनें आ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- नीला

(भे, भो, जा, जी, जु, जे, ख, खी, खे, खो, ग ,गी)
मकर:-आज का दिन मंगल मय रहेगा। व्यक्ति विशेष से लाभ की संभावना बन रही है। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझाव:- आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-पीला

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप का आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। व्यापारिक स्थितियां उत्तम रहेंगी। कार्य क्षेत्र में प्रगीत मिलेगी। बहुत दिनों से रुके कार्य आपके पक्ष में होंगे।

सुझाव:-आज आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- हरा

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप को सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। पड़ोसियों के सहयोग मिलेगा। अर्थ दशा में पूर्व के प्रति सुधार होगा। व्यवसायिक उलझनों के बाद भी आपका कार्य पूर्ण होगा।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-लाल

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज ज्येष्ठ माह कृष्णपक्ष एकादशी तिथि है।
2 आज अचला एकादशी व्रत सभी की है।
3 आज विवाह मुहूर्त है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

लछिमन कर प्रथमहि लै नामा।
पाछें सुमिरेसि मन महुँ रामा।।

अर्थ:- श्री गोस्वामी जी कहते है कि जब छली मारीच को प्रभु के तीखे बाण लगे तो उसने सबसे पहिले लक्ष्मण जी का नाम लिया और शरीर छोड़ने से पूर्व मन मे ही राम जी का नाम लिया और सद गति को प्राप्त हुवा।”अस्तु छल को भी अन्ततो गत्वा सत्य का ही आश्रय लेना पड़ता है।”

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button