22 फरवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— दिन पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। नवीन योजनाओं का शुभारम्भ होगा। उच्च तकनीकी शिक्षा में शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। कारोबार में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेगी।

वृषभ राशिफल— धर्म-कर्म के मामले पूरी तरह से अनुकूल रहेंगे। कब्ज और बवासीर के रोगियों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं। अपनी वाणी में नियन्त्रण रखें। निर्णय लेने में कठिनायी महसूस होगी।

मिथुन राशिफल— आज संयम बनाये रखें और शान्तचित्त रहने का प्रयास करें। धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों के कारण घर में कलह हो सकती है। नौकरी में कुछ समस्या हो सकती है। यात्रा में विघ्न आने की आशंका है।

कर्क राशिफल— अति उत्साह में आकर कोई निर्णय न लें। जॉब में आपकी सक्रियता बढ़ने वाली है। नयी नौकरी लगने के योग बन रहे हैं। शत्रु आज आपके विरुद्ध षड्यन्त्र की कोशिश करेंगे पर सफल नहीं होंगे। दैनिक दिनचर्या सन्तुलित रहेगी।

सिंह राशिफल— शेयर मार्केट से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अनुकूल रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को वरीयता में रखेंगे। व्यापार में आपेक्षिक प्रगति होगी। परिवार के लोग एकजुट रहेंगे। जरूरी वस्तुओं की खरीदी करेंगे।

कन्या राशिफल— प्रेम-सम्बन्धों को वैवाहिक सहमती मिल सकती है। घर में लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। पढाई में अधिक ध्यान लगाना पड़ेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशिफल— वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मीडिया से जुड़े लोगों को कठिनाइयां हो सकती है। झूँठी बातें बोलने और फैलाने से बचें। माता की सेहत को लेकर चिन्ता रहेगी। व्यवसाय में थोड़ा नुकसान हो सकता है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें।

वृश्चिक राशिफल— काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं का समाधान होगा। छात्रों को मनचाहे शैक्षिक परिणाम प्राप्त होंगे। किसी सम्बन्धी के घर जाना पड़ सकता है। इंटरव्यू में आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशिफल— कार्य के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। अपनी बातों को खराब न होने दें। आज उधार में धन का लेन-देन करने से बचें।

मकर राशिफल— कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा होगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी।

कुम्भ राशिफल— मन में कुछ नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। वित्तीय लेखे-जोखे में सावधानी रखें। अपने आप को धोखा न दें। जीवनसाथी का व्यवहार सन्तुलित रहेगा। यात्रा से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशिफल— व्यवसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व पहले से ज्यादा मजबूत होगा। सरकारी कार्यों में सलफता मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों के प्रति समर्पित रहेंगे। ऑफिस में कुछ नये दोस्त बन सकते हैं।

Back to top button