22 अक्टूबर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थितियाँ निर्मित हो रही हैं। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मनमुटाव हो सकता है। उतावलेपन में कार्य न करें वरना नुकसान झेलना पड़ेगा। आज नापतौल कर ही बातें करें क्योंकि लोग आपकी बातों को गलत समझ सकते हैं।राशिफल

वृषभ राशिफल— आय में वृद्धि होने के योग प्रबल हैं। कारोबार को लेकर यात्रा की योजना बन सकती है। आपकी चिंताएँ कम होने से राहत की अनुभूति करेंगे। नये आर्थिक और व्यापारिक संबंध बनेंगे। यदि व्यापार में विस्तार करना चाहते हैं तो ये समय उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की डांट खानी पड़ सकती है।

मिथुन राशिफल— आज आपके चरित्र में गंभीरता के दर्शन होंगे। वाणी और व्यवहार में विनम्रता और स्थिरता होगी। यद्यपि भाग्य कुछ कमजोर रहेगा किन्तु आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में ला लेंगे। परिवार में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशिफल— समस्त योजनायें फलीभूत होंगी। कुँवारे लोगों को प्रेम की प्राप्ति हो सकती है। सुबह शरीर में दर्द और पेट में कब्ज की तकलीफ हो सकती है। परिवार के सदस्य आपसे बहुत अपेक्षाएँ रखेंगे। लोग आपकी अच्छाई और सच्चरित्रता को आपकी कमजोरी न समझें इसका ख्याल रखें।

सिंह राशिफल— विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है। आज परिवार और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने में मुश्किल होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आज दूर रहें। लोग आपसे अनावश्यक धन का अपव्यय करा सकते हैं।

कन्या राशिफल— आपको सुनियोजित तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। आज व्यापार और नौकरी में शानदार मौके मिलेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। इष्टमित्रों और प्रियजनों से मिलाप संभव है। ऑफिस में आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

तुला राशिफल— अपनी पूरी कार्यक्षमता का उपयोग कर पायेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कारोबारी यात्राएँ हो सकती हैं जो की पूरी तरह के सफल भी रहेंगी। भाई-बहनों को कुछ शारीरिक कष्ट की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रतिष्ठित अवार्ड से भी अलंकृत किया जा सकता है।

वृश्चिक राशिफल—  प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा स्कोर कर सकते हैं। अपने दिन का उपयोग अध्ययन के रूप में करना चाहिये। आपके हांथों बहुत सारे पुण्य के कार्य होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा होने के योग प्रबल हैं।

धनु राशिफल— मन उलझन युक्त और दबाव में रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय शाम तक के लिए स्थगित करना उचित होगा। लोहे या लौह उत्पादों से चोंट-चपेट भी लग सकती है। हाँथ में आये हुए अवसर हाँथ से निकल जायेंगे। अनावश्यक तनाव से दूर रहें।

मकर राशिफल— जीवनसाथी के साथ प्रेम और रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आलस्य के वशीभूत होकर लाभ के अवसर न चूकें। नये व्यापारिक साझेदार आपसे जुड़ सकते है। अहंकार की भावना का त्याग करें।

कुम्भ राशिफल— आज आपको लंबे समय से फँसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। रोगों से छुटकारा मिलेगा और आरोग्य की प्राप्ति होगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें क्योंकि आपसे बहुत से करीबी लोग दोबारा जुड़ने वाले हैं। शत्रुओं के षड्यंत्र असफल होंगे।

मीन राशिफल— कई दिनों के बाद आपको मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। घरेलू और कामकाजी जीवन दोनों में ही संतुष्टता रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है। विपरीत लिंगी जातकों के अधिक करीब रहेंगे। कामुकता में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा।

Back to top button