मलेशिया में अवैध शराब के सेवन से 21 लोगों की हुई मौत, कई बीमार

मलेशिया में अवैध शराब के सेवन से कम से कम 21 लोगों की मौत होने के साथ ही कई लोगों के बीमार हो जाने का मामला सामने आया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री डी अहमद ने बताया कि इसके सेवन से बीमार हुए बहुत से लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढने से इंकार नहीं किया जा सकता।मलेशिया में अवैध शराब के सेवन से 21 लोगों की हुई मौत, कई बीमार

राजधानी कुआलालम्पुर और इससे लगे प्रांतो में जहरीले मेथनॉल के 57 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि पीडित  लोगों में 5 मलेशियाई नागरिक हैं जबकि शेष लोग बांगलादेश, इंडोनेशिया , म्यांमार और नेपाल के हैं।

सेलेनगोर प्रांत के पुलिस प्रमुख मजलान मंसूर ने एक बयान में बताया कि पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के 12 ठिकानों पर छापे मारकर व्हिस्की और बीयर की करीब 3000 बोतलें बरामद की है और 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि मुस्लिम-बहुल देश मलेशिया में शराब में कर की ऊंची दरों की वजह से यहां के निम्नवर्गीय लोगों और प्रवासी मजदूरों में सस्ती और घरों में बनायी जाने वाली शराब के सेवन की लत है। 

Back to top button