21 जनवरी 2020 राशिफल: आज ये राशि वाले फूंक-फूंककर रखें कदम, वरना…

मेष राशिफल— मान-हानि के योग बन रहे हैं। लंबी दूरी की यात्रा में समस्या उत्पन्न होगी। अति आत्मविश्वास में आकर निर्णय न लें। करियर में अचानक कोई अच्छा मौक़ा मिल सकता है। बैंकिंग और एकाउंट्स से जुड़े लोगों को थोडा सतर्क होकर कार्य करना चाहिये।

राशिफल

वृषभ राशिफल— प्रशासन से जुड़े लोगों को यश की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल का वातारवण सकारात्मक रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान और जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मिथुन राशिफल— दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य थोडा कमजोर हो सकता है। प्रयासों में तेजी लानी पड़ेगी। करीबी मित्रों से उम्मीद के मुताबिक़ रिस्पोंस नहीं मिलेगा। जज्बातों के बजाय अपने विवेक का ज्यादा प्रयोग करें।

कर्क राशिफल— आज अविवाहितों के विवाह की बात चल सकती है। आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र की मुश्किलें हल कर लेंगे। मनोरंजन में आज समय बीतेगा। विदेश से कुछ अच्छे समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशिफल— कानूनी अडचनों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आपके हितों को प्रभावित करने की कोशिश में रहेंगे। घर परिवार में सामंजस्य बनाये रखना आपके चुनौती होगी। बहन,बुआ और मौसी से अपने संबंध अच्छे रखें। अनावश्यक बातचीत करने से बचें।

कन्या राशिफल— आपकी सभी योजनाओं में सफलता मिलेगी। सभी प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हो जायेंगे। नौकरी की खोज में हैं तो आपको सफलता मिलेगी। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में नये अवसर हाँथ लगेंगे। अच्छे लोगों से मित्रता होगी।

तुला राशिफल— परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति थोड़ी डावांडोल रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। मेहनत के अनुरूप लाभ कम होगा।

वृश्चिक राशिफल— मनोवांछित सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। बॉस के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत की प्रशंसा होगी। छोटे भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपका सामाजिक दायरा बड़ा होगा।

धनु राशिफल— बहुत जल्दी विश्वास किसी पर न करें। मनोनुकूल कार्य सिद्धि न होने से हताश हो सकते हैं। अपने राज दूसरों के साथ शेयर करने से बचें। लोग आपसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आज लेन-देन में सावधानी रखें। अपने मान-सम्मान की फ़िक्र करते हुए कोई फैसला लें।

मकर राशिफल— दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित रहेंगे। आर्थिक समस्याओं का निराकरण होगा। दांपत्य जीवन में नवीनता का संचार होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा।

कुम्भ राशिफल— कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुपात में लाभ कम प्राप्त होगा। संपत्ति संबंधी मामलों का निराकरण होगा। जॉब में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनावश्यक धन का व्यय हो सकता है। गठिया और वातरोगों से पीड़ित रोगियों को विशेष रूप से देखभाल की आवश्यकता होगी।

मीन राशिफल— बिजनेस में निवेश बढाने की सोच सकते हैं। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है। दोस्तों से नैतिक और आर्थिक दोनों ही तरह का सहयोग प्राप्त होगा। विवाह प्रस्ताव में मुहर लगने की संभावना है। लव लाइफ को लेकर के युवा काफी उत्साहित रहेंगे। घर का माहौल खुशहाल रहेगा।

Back to top button