कुंभ:
कुंभ राशि वालों का जोश और उत्साह बना रहेगा, बल्कि समय-समय पर इसमें वृद्धि होगी। इस महीने आपके घर पर कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में शरीक हो सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। व्यापार में विस्तार के नवीन अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप कारोबारी हैं तो आपको इस महीने इच्छानुसार परिणाम मिल सकते हैं। आप समाज के कल्याणकारी कामों में अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों को इस महीने थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस महीने आपके साथ विश्वासघात होने की आशंका है। इसलिए किसी व्यक्ति पर जरुरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। परिस्थितियां निराशाजनक होने के बावजूद आपके अंदर का जज्बा कम नहीं होगा। आपका शांत स्वभाव आपको हमेशा आगे बढ़ने की ओर प्रेरित करेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके प्रदर्शन से ख़ुश होंगे। अगर आप नई नौकरी पाना चाहते हैं तो इस महीने आपको नई नौकरी मिल सकती है।