2019 की सबसे बड़ी हिट बनी ‘वॉर’, इस फिल्म को दी मात…

Hrithik Roshan और Tiger Shroff की ‘वॉर’ अब इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इसने मंगलवार को करीब 3.90 करोड़ रुपए कमाए हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब इसकी कमाई चार करोड़ के आंकड़े से नीचे गई है। इस मुकाम को पाने के लिए लिए फिल्म को करीब 14 दिन मेहनत करना पड़ी। अब इसकी कुल कमाई 280.60 करोड़ रुपए है। इसमें तमिल और तेलुगु भाषा के वर्जन से मिले करीब 12 करोड़ शामिल कर लिए गए हैं। दो दिन बाद इस फिल्म का तीसरा वीकेंड शुरू होने वाला है, इसमें यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

2019 की सबसे बड़ी हिट Kabir Singh थी। इसने 278.24 करोड़ रुपए कमाए थे। केवल 40 करोड़ में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर ने लीड रोल किया था। यह साउथ में बनी Arjun Reddy की रीमेक थी। छह हफ्ते तक यह सिनेमाघरों में बनी रही थी। इस फिल्म को लेकर काफी बहस भी थी क्योंकि शाहिद का कैरेक्टर इसमें काफी अलग था।

WAR ने यह मिसाल अपने शानदार एक्शन सीन और दो हीरो के दम पर हासिल की है। War को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बनाया है, जो रितिक के साथ ‘बैंग बैंग’ बना चुके हैं। यह फिल्म विदेश में भी बढ़िया कर रही है। दुनियाभर की कमाई के मामले में यह 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ग्रॉस कमाई 411.5 करोड़ रुपए है।

रिलीज हुआ ‘HOUSEFULL 4’ का मजेदार सॉन्ग द भूत, देखें पूरा वीडियो

अभी इस फिल्म के दूसरे हफ्ते की कमाई जारी है। ‘यश राज’ बैनर की WAR 14 दिन पहले बुधवार को रिलीज हुई थी। पहले दिन से यह अच्छी कमाई कर रही है और इसे ही भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल हुई।

वैसे यह हिन्दी सिने इतिहास की टॉप टेन फिल्मों में भी शामिल हो गई है, इस लिस्ट में यह दसवें नंबर पर है। kabir Singh ही इससे पहले 10वें स्थान पर थी।

 

Back to top button