बाजार में आया 2000 का नकली नोट, मची सनसनी आप भी पहचान लीजिये

बेंगलुरु| नोट बंदी के चलते लोगों की जेबें खाली हैं| जहाँ एक तरफ नोट बदलने के लिए लोगों के बीच होड़ लगी हुई है वहीँ दूसरी ओर 2000 का नकली नोट आने की खबर ने सनसनी मचा दी है|बाजार में आया 2000 का नकली नोट, मची सनसनी आप भी पहचान लीजियेचिकमंगलूर के एपीएमसी बाजार में एक सब्जी बेचने वाले को किसी ने 2000 रुपए का नकली नोट थमा दिया| जल्दबाजी में सब्जी वाला उस व्यक्ति को तो नहीं पहचान सका लेकिन पुलिस जरूर बुला ली| फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है|

2000 का नकली नोट आने से सनसनी

ख़बरों के मुताबिक इस नकली नोट का रंग हूबहू नए 2000 के नोट की तरह है| नोट देख कर ऐसा लग रहा है कि ये असली नोट की ही नक़ल है| इसके किनारों को कैंची से काटा गया है|

पुलिस के मुताबिक लोगों को अभी 500 और 2000 के नोट की पहचान नहीं हो पाई है| जालसाज इसका फायदा उठाने के चक्कर में ऐसा काम कर रहे हैं|

भारतीय सांख्यिकी संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 300 करोड़ रुपए के नकली नोट चलन में है| नोटबंदी के पीछे सरकार का उद्देश्य इस नकली करंसी पर लगाम लगाना है|

Back to top button