20 राज्य मंत्रियों को भी सौंपे गए मंत्रालय, यहाँ देखिए पूरी सूची…

पीएम मोदी ने अपने कैबीनेट के 57 सदस्‍यों के साथ गुरुवार को शपथ ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को मंत्रियों को मंत्रालय बाँट दिए हैं. इसमें पहली बार कैबिनेट मंत्री बने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्‍यक्ष अमित शाह को गृह मंत्री नियुक्त किया गया है.उनके अलावा राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय दिया गया है. इसके अलावा 24 राज्‍यमंत्रियों में से 20 को भी उनकी जिम्‍मेदारी सौंप दी गई है.

देखिए 20 राज्य मंत्रियों को कौन सा विभाग मिला:-

1. फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते – राज्‍यमंत्री, स्‍टील मंत्रालय

2. अश्‍विनी कुमार चौबे – राज्‍यमंत्री, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

3. अर्जुन राम मेघवाल- राज्‍यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री

4. वीके सिंह – राज्‍यमंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

5. कृष्‍ण पाल – राज्‍यमंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री

6. रामदास अठावले – राज्‍यमंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री

7. साध्‍वी निरंजन ज्‍योति- राज्‍यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय

8. बाबुल सुप्रियो – राज्‍यमंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय

9. संजीव बालियान- राज्‍यमंत्री, पशुपालन, डेयरी एवं मत्‍स्‍य विभाग

10. दानवे राव साहेब दादाराव – राज्‍यमंत्री, उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

11. जी किशन रेड्डी- राज्‍यमंत्री, गृह मंत्रालय

12. पुरुषोत्‍तम रुपाला – कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

13. नित्‍यानंद राय- राज्‍यमंत्री, गृह मंत्रालय

14. रतन लाल कटारिया- राज्‍यमंत्री, जलशक्ति मंत्रालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री

15. वी मुरलीधरन – राज्‍यमंत्री, विदेश मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय

16. संजय धोत्रे- राज्‍यमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय, इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

17. अनुराग ठाकुर – राज्‍यमंत्री, वित्‍त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय

18. सुरेश अंगड़ी – राज्‍यमंत्री, रेल मंत्रालय

19. रेणुका सिंह – जनजातीय मंत्रालय

20. सोम प्रकाश – राज्‍यमंत्री, वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

Back to top button