20 मई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — कार्य में उत्साह की कमी रहेगी। तीर्थ यात्रा के विषय में विचार कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। किसी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। मौके का अच्छा उपयोग कर पायेंगे।

वृषभ — अपने काम पर फोकस नहीं कर पायेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा के दौरान कठिनायी हो सकती है। धन की कमी के कारण कुछ चलते हुये कार्यों में गतिरोध उत्पन्न हो सकता है। परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा।

मिथुन — कोई अच्छा समाचार मिलेगा। अपनी सकारात्मक सोच से परिस्थितियों का सही लाभ उठा पायेंगे। मित्रों से सही सलाह मिलेगी। सेहत काफी अच्छी रहेगी। व्यापार में तरक्की होने के योग बन रहे हैं।

कर्क — चुनौतीपूर्ण कार्य सफल होंगे। कई तरह की परेशानियों का अन्त होगा। लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। कार्य की व्यस्तता के बीच अपने लोगों के लिये समय निकालेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है।

सिंह — आध्यात्मिक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमीजन की भावनाओं का सम्मान करें। जॉब में परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।

कन्या —  स्वास्थ्य सुख में बाधा आ सकती है। आज घर पर ही रहकर कार्य करें। कोई अनजानी गलती भारी पड़ सकती है। जिद्दी रवैये से आपको ही नुकसान झेलना पड़ेगा। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

तुला — व्यापार-व्यवसाय की कठिनायी दूर होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा जीवन में प्रसन्नता रहेगी। नया निवेश करने के लिये समय अनुकूल है। कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं।

वृश्चिक — अनजाने में हुयी गलती परेशानी खड़ी कर सकती है। व्यवसाय में कोई जोखिम लेने के लिये दिन उचित नहीं है। विरोधी आज सक्रिय हो सकते हैं। कर्मचारियों का व्यवहार चिन्तित कर सकता है। परिजनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु — किसी निकटस्थ व्यक्ति के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। अपनी प्रतिभा और काबिलियत पर सन्देह न करें। गेम्स और किसी आर्ट में रुचि लेंगे। धैर्य और संयम से कार्य करें।

मकर — विवादास्पद मामलों से दूर रहने में ही भलाई है। घर में क्लेश की आशंका रहेगी। आत्मविश्वास कम हो सकता है। मन में अज्ञात भय रहेगा। आपके आसपास कई तरह की चीजें बदल रही हैं जिसके कारण उचित निर्णय लेने में कठिनायी होगी।

कुम्भ — आज आप कई लोगों की करियर में सहायता करने का प्रयास करेंगे। कार्य के विस्तार की रणनीति सफल रहेगी। सामाजिक संस्थाओं द्वारा आपकी प्रशंसा हो सकती है। किसी बुरी आदत को छोड़ने के लिये प्रेरित होंगे। बहुप्रतीक्षित यात्रा आज हो सकती है।

Back to top button