20 फरवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों विवाह के रिश्ते आयेंगे। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ेगी| आज आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा| आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिलेगा, जिससे करने में आपकों सफलता मिलेगी| दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जरुरतमंद को पीला वस्त्र दान करें, रुके हुए काम पूरे होंगे| 

वृष राशि 

आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा।आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपसे लोग काम सीखना चाहेंगे।आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। ऑफिस में आज आपकोबॉस से वाहवाही मिलेगी, जिससे आपका मन और भी प्रसन्न रहेगा। विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।| 

मिथुन राशि 

आज आप अपना ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका रूका  हुआ पैसा वापस मिलेगा| आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। ऑफिस में आज काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी लाइफ में कोई  बदलाव होगा। आज आपको दोस्त के घर आचानक जाना पढ़ेगा| कृष्ण जी को मक्खन का भोग लगाए, धन में वृद्धि होगी।

कर्क राशि 

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चों को आज पढाई के तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। आपको माता की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। माता सरस्वती की पूजा करें,पढाई में मन लगेगा| 

सिंह राशि 

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे| आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा| मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होंगे| आज आपको बड़ों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा होगा| कुल मिलाके आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आप कुछ नया काम करने के बारे में सोच विचार करेगें। पिपल के वृक्ष को पानी दें, घर मे बरकत होगी।

कन्या राशि 

आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा ।इस राशि के जो लोग पर्यटन से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी| आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिलेगी, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपकी प्लानिंग सफल होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। गाय को रोटी खिलाएं, रोजगार के अवसर मिलेगें| 

तुला राशि 

आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे, लेकिन पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। ऑफिस में आसपास के लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मन बनायेंगे। आप अपनी काबिलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित करेंगे, तो आपको फायदा होगा। छोटे बच्चे को किताबें गिफ्ट करें, तरक्की के अवसर मिलेगें| 

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर घुमने का प्लान बनायेगें। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होगा| आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगा। अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि

आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। आपको थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगें| जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। ऑफिस के किसी काम के लिये आपको छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी| मंदिर में चने की दाल दान करें, सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मकर राशि 

आज आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी नये कोर्स में एडमिशन लेने की सोचेंगे| अचानक से कोई सोर्स ऑफ इनकम जनरेट हो सकता है। आज सीनीयर्स की मदद से आपके बचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। आपकी कोई जरूरी प्लानिंग आज सफल होगी| आज के दिन ऊँ बृं बृहस्पते नम: मंत्र का 11 बार जप करें, रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। 

कुंभ राशि 

आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा,साथ में कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि 

आज किसी काम को करते समय आपको अपना मन शांत रखना चाहिए। जल्दबाजी में किये गये काम से आप परेशान हो सकते है। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने होंगे| आज किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको अपने काम में मदद के लिये किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। इस राशि के विद्यार्थियों को कई दिनों से चली आ रही शिक्षा संबंधी परेशानियां आज दूर हो जायेगी।  विष्णु जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं,सभी कष्ट दूर होंगे। 

Back to top button