20 फरवरी 2019 का राशिफल और पंचांग: जानिए धन-संपत्ति, परिवार और कारोबार को लेकर कैसा रहेगा बुधवार

20 फरवरी 2019 का राशिफल और पंचांग

पंचांग : बुधवार, 20 फरवरी 2019

  • तिथि – प्रतिपदा – 17:37:17 तक
  • नक्षत्र – मघा – 07:59:41 तक, पूर्वा फाल्गुनी – 29:03:54 तक
  • करण – बालव – 07:29:44 तक, कौलव – 17:37:17 तक
  • पक्ष – कृष्ण
  • योग – अतिगंड – 07:26:54 तक, सुकर्मा – 27:11:44 तक
  • वार – बुधवार

20 फरवरी 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

  • सूर्योदय – 06:55:43
  • सूर्यास्त – 18:14:43
  • चंद्रोदय – 19:08:59
  • चंद्रास्त – 07:28:00

20 फरवरी 2019 का अशुभ समय 

  • दुष्टमुहूर्त – 12:12:35 से 12:57:51 तक
  • कुलिक – 12:12:35 से 12:57:51 तक
  • कंटक – 16:44:11 से 17:29:27 तक
  • राहु काल – 12:35:12 से 14:00:05 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 07:40:59 से 08:26:15 तक
  • यमघण्ट – 09:11:31 से 09:56:47 तक
  • यमगण्ड – 08:20:35 से 09:45:27 तक
  • गुलिक काल – 11:10:20 से 12:35:12 तक

20 फरवरी 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • आज का शुभ मुहूर्त समय – कोई नहीं

20 फरवरी 2019 का राशिफल और पंचांग: जानिए धन-संपत्ति, परिवार और कारोबार को लेकर कैसा रहेगा बुधवार20 फरवरी 2019 का राशिफल और पंचांग: जानिए धन-संपत्ति, परिवार और कारोबार को लेकर कैसा रहेगा बुधवार

आज का राशिफल

मेष
विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवन साथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। साथ ही यदि बहुत लम्बे समय से संतान सुख से वंचित हैं, तो इससे बेहतर समय अब और जल्दी नहीं आने वाला, जिसमे आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। धन के मामले में समय सामान्य है। आप नए कार्यों को प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय सम्बंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं।

वृष
आपको व्यावसायिक जीवन में कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका उपयोग आप अपने लाभ के लिए कर सकते हैं। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मिलने वाली महत्वपूर्ण सलाह पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आप उस से अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। विचारों का आदान-प्रदान भी आपको बहुत लाभ दिला सकता है। आपको अपने पिता के सुझाव का स्वागत किया जाना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए कुछ नए वित्तीय मार्ग खोलने में मदद कर सकता है। आपकी मां का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। चल और अचल संपत्तियों के बारे में नए निर्णय लेने से बचें।

मिथुन
प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग प्रेम विवाह की प्रतीक्षा में थे, उन्हें भी अब मुंह मांगी मुराद मिलने वाली है। संतान को आंख सम्बन्धी समस्या हो सकती है, अतः ध्यान रखें। किसी खोई हुई वस्तु के मिलने से ख़ुशी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय थोड़ा कमज़ोर है, सफल होने के लिए अधिक और कठिन परिश्रम करें। रिश्तेदारों की तरफ से भी कोई दुखद समाचार का योग है। गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कर्मों की ओर रुझान बढ़ेगा ऐसे में क्या करना चाहिए यह निर्णय आप स्वयं लें। किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा निर्णय ना लें, जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़े।

कर्क
व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन आपमें से कुछ के लिए जिंदगी में मील का पत्थर साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति का सुन्दर योग बन रहा है। आप में से कुछ को असमय धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। वरिष्ठों के साथ संबंधों में सुधार होगा। शत्रु शांत रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें अपने जीवनसाथी के चुनाव में सावधानी बरतनी चाहिए।

सिंह
आज व्यय की अधिकता रहेगी, परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आए तो वहां सोच-समझ कर जाएं, हो सकता है वहां कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करे या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जाएं। जाना नितांत आवश्यक हो, तो अपने किसी करीबी को बताकर जाएं और किसी को साथ ले लें। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं।

कन्या
आज आपके लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत संगम रहने वाला है। आज आप जो भी काम आप करेंगे उसमे भाग्य का भी साथ रहेगा। आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। स्वास्थ्य सन्दर्भ में यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही है, तो वह इस सप्ताह बढ़ सकती है, अतः पहले से ही सावधानी बरतें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे, तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। स्त्री पक्ष से सहयोग मिलेगा।

तुला
आज वैवाहिक जीवन में नीरसता घर कर सकती है। जीवनसाथी की शिकायतों को दरकिनार न करें। शत्रु आपके गैर जिम्मेदाराना रवैये का लाभ उठा सकते हैं, अत: सावधान रहें। जीवन में संघर्ष का समय शुरू हो रहा है। आपका आत्ममविश्वास ही आपको इस मुश्किल वक्त से निकालने में सक्षम है। आने वाले दिनों में आपकी आमदनी स्थिर और बेहतर होने के पूर्ण योग हैं। किन्तु आपको धैर्य से काम लेना होगा। माता-पिता की प्रसन्नता का पूरा ख्याल रखें। संतान की ओर से भी अच्छा समाचार नहीं मिलेगा।

वृश्चिक
आज आप दृढ निश्चय होकर, पूरे लगन से अपने कार्यों को क्रियान्वित करेंगे, परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा समय बिताने, उसकी समस्याओं को ध्यान से सुनने और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा और आप सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन का पूर्ण आनंद आनंद उठा सकेंगे। बच्चे सहयोग करेंगे और मां का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु
नए वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए अपनी योजनाओं को स्थगित कर दें क्योंकि यह आपके बड़े नुकसान का कारण हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों के साथ अपने संबंधों के मामले में कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। अपने बॉस पर हावी होने की कोशिश न करें, वरना आप खुद मुसीबत में पड़ सकते हैं। धन संबंधी मामलों में आपके पिता की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। माता के सुख में सामान्य कमी महसूस कर सकते हैं। इस समय आप कुछ समय निकाल कर अपने जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते हैं।

मकर
आज आपको अपने जीवनसाथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा। इसके कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी। ऐसे समय में बेहतर होगा कि अपनी कमजोरियों को किसी के आगे ना बताएं चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप मजबूर या परेशान हैं, तो इसका भान भी किसी को ना होने दें। नौकरी बदलने का ख़याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ मामूली परेशानी हो सकती है।

कुंभ
आज वैवाहिक जीवन में नीरसता घर कर सकती है। जीवनसाथी की शिकायतों को दरकिनार न करें। शत्रु आपके गैर जिम्मेदाराना रवैये का लाभ उठा सकते हैं, अत: सावधान रहें। जीवन में संघर्ष का समय शुरू हो रहा है। आपका आत्मविश्वास ही आपको इस मुश्किल वक्त से निकालने में सक्षम है। आने वाले दिनों में आपकी आमदनी स्थिर और बेहतर होने के पूर्ण योग हैं। किन्तु आपको धैर्य से काम लेना होगा। माता-पिता की प्रसन्नता का पूरा ख्याल रखें। संतान की ओर से भी अच्छा समाचार नहीं मिलेगा।

मीन
अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें। विशेष रूप से कमर के निचले हिस्से के प्रति ज्यादा सावधानी बरतें। रक्त सम्बन्धी समस्याएं अत्यधिक परेशान कर सकती हैं। यदि लम्बे समय से ऋण के लिए परेशान हैं, तो इस सप्ताह वह आपको मिल सकता है। विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है, अतः यदि बहुत आवश्यक ना हो, तो उसे अभी कुछ समय के लिए स्थगित रखें। संतान से विशेष कर पुत्र के कारण कुछ मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी भी बात की जल्दबाजी ना करें, अन्यथा रिश्ते में परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

Back to top button