20 जून दिन मंगलवार का पञ्चांग: जाने आज किसके बिगड़े काम बनायेंगे बजरंगबली

आज का पञ्चांग

।आप सबका मंगल हो 20 जून दिन मंगलवार।

20 जून दिन मंगलवार का पञ्चांग: जाने आज किसके बिगड़े काम बनायेंगे बजरंगबली ऋतु-ग्रीष्म
माह-आषाढ़
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-6:1:23
सूर्यास्त:-19:18:28
07:30से 09:00बजे तक
तिथि:-एकादशी
पक्ष:-कृष्ण पक्ष

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )

मेष राशि :– आज आपको अपना गुस्सा काबू में रखने के लिए कहते हैं। कोई भी कार्य या संबंध बिगाडऩे का कारण गुस्सा बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी।

सुझाव:-आज आप मीठी सेवई का भोग माता महालक्ष्मी को लगावें लाभ होगा।
शुभरंग:-श्वेत

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )

वृष राशि :– कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना रहेगी। नए कार्य आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खान-पान में ध्यान रखें।

सुझाव:-आज आप पीले फलों का किसी गरीब बच्चे को दान करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-नारंगी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन राशि :-आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगी पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

सुझाव:-आज आप साबुत मूंग किसी गरीब को दान दें उत्तम होगा।
शुभरंग:-आसमानी

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )

कर्क राशि :– ईश्वर की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

सुझाव:-आज आप 100 ग्राम पीली हल्दी किसी जरूरत मंद व्यक्ति को दान दें उत्तम होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )

सिंह राशि :-लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।धार्मिक परोपकार के कार्य में मन लगेगा।

सुझाव:-आज आप हरी दूब गौ माता को खिलावें उत्तम होगा।
शुभरंग:- हरा

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )

कन्या राशि :– इस राशि के जातक आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा, जलाशय से दूर रहना बेहतर है।

स्थानान्तरण की संभावना बन सकती है।

सुझाव:-आज आप किसी पवित्र नदी में दीप दान करें लाभ होगा।
शुभरंग:-रानी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )

तुला राशि :– शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है।

सुझाव:- आप आप श्री हनुमान जी के मंदिर में श्री सीताराम नाम युक्त 11 तुलसी पत्र अर्पित करें लाभ होगा।
शुभरंग:-चाकलेटी

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )

वृश्चिक राशि :– पारिवारिक कलह-द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने में ही आपकी भलाई है। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें।

सुझाव:-आप आप दही जिलेबी का भोग लगावें आपके लिए उत्तम होगा।
शुभरंग:-हल्का पीला

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )

धनु राशि :– आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सुझाव:-आज आप काले वस्त्र का दान करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- गुलाबी

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)

मकर राशि :– इस राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी से काम करना होगा, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक- सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

सुझाव:-आज आप गुड़ चना बन्दरों को खिलावें उत्तम होगा।
शुभरंग:-पीला

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )

कुंभ राशि :– आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे।

सुझाव:-आज आप देशी घी युक्त मीठा हलुवा हनुमान जी को भोग लगावे आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:-गुलाबी

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )

मीन राशि :– नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की मात्रा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा।

शुभरंग:-धानी

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1आज आषाढ़ माह कृष्णपक्ष दशमी तिथि है।
2 आज विवाह मुहूर्त है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

राम कृपा कर चितवा सबहि।
भए विगतश्रम बानर तबही।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसी बाबा कहते है कि श्री राम जीने जब रावण को सकुल सहित उद्धार कर दिया यो जितने वानर श्रमित हो गए थे वे प्रभू श्री राम जी के कृपा मय दृष्टि मात्र से श्रम रहित होगये।

अस्तु “विजय श्री सत्य का ही वरण करती है।”

 

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button