इस बार यह पुष्य नक्षत्र 20 मई को है। साथ ही इस दिन सर्वाथ सिद्धि का योग भी बन रहा है। जब यह नक्षत्र रविवार के दिन आता है तो इस संयोग से रवि पुष्य योग बनता है। जो बहुत शुभ माना जाता है। इस योग में ग्रहों की सभी बुरी चाल अनुकूल हो जाती हैं जिसका परिणाम सुखद मिलता है। साल 2018 में इस बार 3 रवि पुष्य और 2 गुरु पुष्य संयोग बन रहा है।
रवि पुष्य योग क्यों है शुभ
रवि पुष्य योग में शुभ और मांगलिक कार्य करने पर इसका परिणाम बहुत ही शुभ होता है। जब भी इस तरह का योग बनता है तो अगर ग्रह विपरीत प्रभाव छोड़ते है तो भी इस योग में सभी तरह के शुभ कार्य का परिणाम लाभकारी ही होता है। इस शुभ योग में सोने के आभूषण, प्रॉपर्टी और वाहन आदि की खरीददारी करना लाभदायक होता है। रवि पुष्य योग में नए व्यापार की शुरुआत करना भी श्रेष्ठ बताया जाता है।
इस शुभ योग में साधना करने के फायदे
– इन योग में पूजा पाठ का विशेष महत्व। धन और मान सम्मान में वृद्धि होती है।
– इस शुभ योग में नए कार्य करने पर उसमें निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है।
– जन्म कुंडली में अशुभ प्रभाव कम होते है।
रवि पुष्य योग में धन लाभ के उपाय
– इस योग पर रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाने से धन लाभ होता है
-तांबे के लोटे में जल, फूल और चावल डालकर सूर्य को अर्घ्य देने से शत्रु कमजोर होते हैं।