20 मई 2018 दिन रविवार का राशिफल एवं पंचांग – जानें कल किसके ऊपर मेहरबान होगा किस्मत का सितारा

आप सभी का मंगल हो…

।। आज का  पञ्चाङ्ग ।।

ऋतु-ग्रीष्म

माह-अधिकज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
तिथि-पंचमी प्रातः 06:26 तक तदुपरि षष्ठी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:20
सूर्यास्त-06:40
राहूकाल(अशुभमुहूर्त) शायं 04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-प्रातः 10:35 से 12:18 तक

।। आज का राशिफल ।।

मेष:आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी से वाद-विवाद न करें। स्नेहीजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ में असफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता हो सकती है।
राशिरत्न:-मूँगा

25 मार्च दिन रविवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा नवरात्रि का आखिरी दिन, माता जी किसकी बदलने वाली हैं किस्मत
वृषभ:-आज व्यवसाय में प्रारंभ में कुछ अड़चनों के बावजूद लाभ मिलेगा। मित्रों के मिलन से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:;आज आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखें। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज आप का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। परिजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार ना करें, परेशानी हो सकती है। मध्याह्न के बाद आपके मन में बदलाव आएगा। परिजनों के साथ खान-पान का प्रसंग होगा। खर्च पर अंकुश रखें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आपका आज का दिन आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। मध्याह्न के बाद परिस्थितियों में प्रतिकूलता दिखेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आप अपने कार्यक्षेत्र में उत्साहपूर्वक कार्य कर सकेंगे। पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। संतान के साथ मतभेद होने की आशंका है। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज क्रोध करने से हानि होने की आशंका है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यो में संभलकर निर्णय लें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज संभव है कि परिजनों के साथ घूमने-फिरने और खान-पान का प्रसंग बने। वाहन सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान मिलेगा। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। क्रोध पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। दांपत्यजीवन आनंददायक होगा। उपहार और धन की प्राप्ति होगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज कला के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। क्रोध पर काबू रखें।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।
1. आज ग्रीष्मऋतु अधिकज्येष्ठ माह शुक्लपक्ष पंचमी प्रातः06:26 तक उसके उपरांत षष्ठी तिथि रविवार दिन है।
2. आज दुर्लभ रविपुष्य योग है इस दिन रत्नों व औषधियों में प्राण आ जाता है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई ।।
कौसल्या जब बोलन जाई। ठुमकु ठुमकु प्रभु चलहिं पराई।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि जब माता कौशल्या बुलाती हैं तो बालक प्रभू श्री राम ठुमुक- ठुमुक कर भागने लगते हैं यह दृश्य देख कर देवता गण भी बालक राम को प्रणाम करते हैं व माता कौशल्या के भाग्य की बड़ाई करते है।

।। इति शुभम् ।।

।।आचर्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button