20सितम्बर दिन बुधवार का राशिफल: जानिए, आज किसकी किस्मत चमकाएंगे श्री हरी

◆आज का पंचांग◆

“20सितम्बर दिन बुधवार आपका दिन मंगल मय हो”

20सितम्बर दिन बुधवार का राशिफल: जानिए, आज किसकी किस्मत चमकाएंगे श्री हरी

 

ऋतु- शरद
मास-आश्विन
सूर्य- दक्षिणायन
सूर्योदय-05:57
सूर्यास्त-06:03
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
12:00से 01:30 तक
तिथि-अमावस्या
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल-उत्तर

 

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।घरेलु कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से लाभ होगा। नौकरी में थोड़ी मोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आवश्यकता से अधिक खर्च से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सुझाव:- आज आप शिव मंदिर में प्रसाद बांटे मंगल होगा।

शुभ रंग:- फिरोजी।

वृष:- आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।धार्मिक कार्यों में वृद्धि व सफलता मिलेगी। मान प्रतिष्ठा में उन्नति होगी। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम होगी।

सुझाव:- आज आप दर्पण कंघा दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- हल्का पीला।

मिथुन:- आज आपके व्यावसायिक मामलों में प्रगति होने की सम्भावना है।जीवनसाथी का सहयोग व सानिद्धय मिलेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम होगी। घर मे नवीन कार्य प्रारम्भ होगा। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है।

सुझाव:- आज आप भगवान शिव का जलाभिषेक करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – लाल।

कर्क:- आज आपके आत्मविश्वाश में वृद्धि होने की सम्भावना है।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी।व्यक्ति विशेष का सहयोग आत्म बल की वृद्धि कराएगा। भूमि का लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप शिवलिंग पर 21 बेलपत्र सीता राम नाम अंकित अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

सिंह:- आज आपके पुराने वाद-विवाद सुलझ सकते हैं।मित्रों से घनिष्ठता बढ़ेगी।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।नौकरी के नए आयाम मिलेंगे। व्यर्थ तनाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सरकारी कार्यों में प्रगति होगी।

सुझाव:- आज आप एकमुखी रुद्राक्ष को धारण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

कन्या:- आज प्रियजनों से आपकी मुलाकात हो सकती है।नए समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।यात्रा से लाभ मिलेगा। व्यापारिक गति विधियाँ आपके अनुकूल बनेगी। आर्थिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को मोदक अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

तुला:- आज आपके व्यवसाय में मंदी आ सकती है।आय पक्ष उत्तम रहेगा।आपके कार्य व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे।शैक्षिक कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। घर से मन मुटाव सम्भव हो सकता है। किंतु लक्ष्य मिलेगा।

सुझाव:- आज आप भगवान कार्तिकेय का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

वृश्चिक:- आज आप अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं।स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।आर्थिक उन्नति सम्भव है। माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारिक समझौता आपको विशेष लाभ देगा।सुबह समाचार की प्राप्ति होगी।

सुझाव:- आज आप भगवान अर्धनारीश्वर की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

धनु:- आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।पारिवारिक उन्नति हो सकती है।संतान से सुख मिलेगा। नए कार्ययोजना से लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण उत्तम रहेगा। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप भगवान शिव की आराधना करें लाभ होगा

शुभ रंग – नीला।

मकर:- आज आपको अचानक कही से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है मित्रो का सहयोग प्राप्त होगा।आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है। यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक चल रही द्विविधा समाप्त होगी।

सुझाव:- आज आप भगवान शिव का सपरिवार पूजन करें लाभ होगा।

शुभ रंग- धानी।

कुम्भ:- आज आपके चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है।आर्थिक पक्ष सबल रहेगा।व्यवसाय व नौकरी में थोड़ी भाग दौड़ हो सकती है। पारिवारिक सहयोग से कार्यों में प्रगति होगी।

सुझाव:- आज आप श्वेत वस्त्र भगवान शिव को अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग- भूरा।

मीन:- आज आपके अभिलाषाओं की पूर्ति हो सकती है।कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है।वाणी के सदुपयोग से समाज में प्रतिष्ठित होंगे।व्यापार में इच्छित लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगन्धित पुष्पअर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – जामुनी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज आश्विन माह कृष्णपक्ष अमावस्या तिथिहै।
2 आज स्नान दान कीअमावस्या है व आज अमावस्या का श्राद्ध है।
3 आज पितृविसर्जन है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

पापवंत कर सहज सुभाऊ। भजन मोर तेहि भाव न काऊ।।

अर्थ:- श्री रामचरितमानस जी मे प्रभू श्री राम भद्र कहते है कि पापवन्त जीव का सहज स्वभाव होता है कि मेरा भजन उसे अच्छा नही लगता और वह जीव पतन को प्राप्त होने लगता है।”अस्तु पापात्मा कितना भी भजन का ढोंग करे किन्तु एक न एक दिन वह अपने पाप से ही पराजित हो जाता है अतः सत्कर्म करो।”

।।वास्तु टिप।।

घर मे सुचिता पूर्वक शालिग्राम के पंचोपचार पूजन करने से घर का वास्तु दोष नष्ट हो जाता है। ध्यान रहें घर मे अभक्ष्याभक्ष्य का सेवन करने से प्रबल वास्तु दोष हो जाता है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button