2 जुलाई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने से बचें। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। शोधकार्यों में विशेष रुचि लेंगे। उधारी का लेन-देन विवाद का कारण बन सकता है।

वृषभ — जीवनसाथी के साथ मन की बात शेयर कर सकते हैं। आर्थिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलेंगी। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जॉब में आपकी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

मिथुन — कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ प्रतिकूल हो सकती हैं। तात्कालिक निर्णय लेने से बचें। गेम्स के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। पुराने रोग उभर कर सामने आ सकते हैं। संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी।

कर्क — बच्चों के करियर की चिन्ता हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में आपकी परेशानी दूर होगी। कारोबार में धीमापन देखने को मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को सम्भलकर निवेश करना चाहिये। अपनी योग्यता और कौशल पर विश्वास रखें।

सिंह — अपनी वाणी में संयम रखें। घर के वातावरण में अशान्ति हो सकती है। अजनबियों से ज्यादा मित्रता बढ़ाना उचित नहीं। कारोबार में अतिरिक्त धन निवेश करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें।

कन्या —  प्रियजनों के साथ बैठकर समय का सदुपयोग करेंगे। लवमेट्स कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। दूसरों की सहायता करने के लिये तत्पर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग करियर को लेकर नयी योजना बना सकता है।

तुला — लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। नये कार्यों को शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। घर की सजावट के लिये धन खर्च कर सकते हैं। अपने भीतर छिपे डर को दूर करने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक — नौकरी में पदोन्नति होने के प्रबल योग बन रहे हैं। धन सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण होगा। कारोबारी यात्रा लाभदायक रहेगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। निजी सम्बन्धों में चल रहे मतभेद दूर होंगे।

धनु — आवश्यकता पड़ने पर लोगों से सहायता नहीं मिलेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पड़ोसियों के साथ बातचीत हो सकती है। काम का बोझ आपके चेहरे पर साफ दिखाई देगा। परालौकिक और गूढ़ विद्याओं में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

मकर — जॉब में मिलने वाली नयी ज़िम्मेदारी का भली-भाँति निर्वहन कर पायेंगे। घरेलू परिस्थितियों में बेहतरीन तालमेल रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। कारोबार में लाभदायक स्थितियाँ बनेंगी। अपनी स्किल्स बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

कुम्भ — काल्पनिकता से बाहर आकर यथार्थ को पहचानें। आपका उत्साह और मनोबल बढ़ेगा। मन एकाग्र करने में कुछ मुश्किल हो सकती है। दिखावटी व्यवहार से बचें। अपने लोगों पर शंका न करें।

मीन — घर-गृहस्थी में व्यस्तता रहेगी। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। बुरी आदतों को छोड़कर अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई सम्मान मिल सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।

Back to top button