2 जनवरी 2020 राशिफल: नए साल का दूसरा दिन इन राशियों के लिए है खास…

मेष राशिफल— जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं उन्हें ये मौका मिल सकता है। धन का अपव्यय करने से बचें। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ मैनेज करने में मुश्किल हो सकती है। मन में असन्तुष्टि का भाव न पनपने दें।

वृषभ राशिफल— रिसर्च और डेवलपमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में शानदार लाभ होगा। विलासिता में वृद्धि होगी। आपकी कला को सम्मान प्राप्त होगा। कई दिनों की मेहनत के बाद आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होगा। आय सामान्य रहेगी।

मिथुन राशिफल— रुके हुए कार्यों में गति आयेगी। कारोबार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापारियों के लिये दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। जॉब में आपके कार्य से लोग सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह को मानना आपके लिये शुभ साबित होगा।

कर्क राशिफल— कार्यक्षेत्र में बॉस आपको नयी जिम्मेदारियाँ सौंप सकता है। वरिष्ठ लोगों से महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श होगा। किसी ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। माता का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशिफल—  किसी अनचाही घटना से सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदार पद पर बैठे हुये लोगों को सावधान रहना चाहिये। गृहस्थ जीवन में कलह हो सकती है। अजनबियों से ज्यादा बातें न करें। महत्वपूर्ण वस्तुओं को सम्भालकर रखना हितकर होगा।

कन्या राशिफल—  नया रोजगार शुरू करने के लिये समय उत्तम है। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। बिजनेस में नयी डील हो सकती है। प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान मिलेगा।

तुला राशिफल— सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा। सुचना प्रौद्योगिकी और मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अधिकारियों की कृपा और स्नेह प्राप्त होगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशिफल—  प्रेम-सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपकी सारी बातों को महत्व दिया जायेगा। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। घर का माहौल शान्त रखने का प्रयास करें। अनावश्यक विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।

धनु राशिफल—  जिन लोगों पर भरोसा करेंगे उनसे पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। सम्पत्ति विवाद में समझौता हो सकता है। महत्वपूर्ण कागजातों को अपने करीब रखें। दमे के रोगियों को कुछ मुश्किल हो सकती है। राजनीतिक जीवन में कुछ परेशानियाँ सामने आ सकती है।

मकर राशिफल— भरोसेमन्द मित्रों का साथ मिलेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों को निभायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे।

कुम्भ राशिफल— स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। आपकी गम्भीर और जिम्मेदारी भरे आचरण से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। कारोबारी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। जिद में किया गया कार्य परेशानी में डाल सकता है। कहीं से धन प्राप्त हो सकता है।

मीन राशिफल— परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का प्रयास करेंगे। आपकी सामजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माँगलिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। प्रेम-विवाह को स्वीकार्यता मिल सकती है।

Back to top button