2 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। किसी बुरी आदत को आज छोड़ने का प्रयास करेंगे। करियर में कुछ नया करने का हौंसला विकसित होगा। परिजनों का सहयोग और विश्वास प्राप्त होगा।

वृषभ — कार्यक्षेत्र में दोपहर के बाद अनुकूलता बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भक्ति-भाव में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तुयें समय पर प्राप्त होंगी। जॉब में संवादहीनता की स्थिति समाप्त होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मिथुन — स्वादिष्ट व्यंजनो का लुत्फ उठायेंगे। ससुराल में कुछ समस्या हो सकती है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। मौके का लाभ उठाने में असफल साबित हो सकते हैं।

कर्क — स्थितियाँ धीरे-धीरे आपके नियन्त्रण में आ रही हैं। दाम्पत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। मन में पूरी तरह से सन्तुष्ट रहेंगे। धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ दूर होंगी। लव लाइफ में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है।

सिंह — जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास न करें। आवश्यक कार्यों को सुबह ही निपटा लें। रोग वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। किसी का आज मजाक न बनायें। मन में आशंकायें बढ़ेंगी।

कन्या — दिन आवश्यक रूप से लाभकारी रहने वाला है। परोपकार के कार्यों में रुचि लेंगे। अपनी इच्छानुसार काम करने की कोशिश करेंगे। प्रेम-सम्बन्धों में नवीनता आयेगी। दोस्तों की आज सहायता करेंगे।

तुला — कफ की समस्याओं से बचने का प्रयास करेंगे। रुके हुये कार्यों में गति बढ़ने वाली है। अपने बिजनेस को लेकर सार्थक प्लान बना सकते हैं। आध्यात्मिक रूप से आज मजबूत रहने की कोशिश करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे।

वृश्चिक — जॉब में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आलस्य से बचने का प्रयास करें। काम के सिलसिले में थोड़ी समस्या हो सकती है। दोपहर के बाद स्थितियाँ सामान्य होने के योग बन रहे हैं। भाग्य के सहयोग से कोई काम पूरा होगा।

धनु — जल्दबाजी में कोई नुकसान झेलना पड़ सकता है। बड़े-बुजुर्गों की बातों की अवज्ञा न करें। परिवार के लिये कोई कड़वा निर्णय लेना पड़ सकता है। दिन चुनौतियों से भरपूर रहने वाला है। परिवार का माहौल खराब न हो इसका ध्यान रखें।

मकर — विद्वान लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। दाम्पत्य सुख में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार में प्रगति की सम्भावना बन रही है। घर का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा। नये ऑफर मिल सकते हैं। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

कुम्भ — अनावश्यक धन खर्च करना पड़ सकता है। रोग वृद्धि होने की आशंका है। लोग आपके साथ परायों की तरह व्यवहार करेंगे। विवादों से बचने का प्रयास करें। सम्भावित चुनौतियों से निपटने में कोताही न बरतें। अपना ख्याल रखें।

मीन — प्रेमी अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान दोनों बढ़ेगा। सन्तान सम्बन्धी कोई चिन्ता दूर होगी। नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं।

Back to top button