2 अक्टूबर 2019 का राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— जरूरी कार्यों को सुबह तक पूरा कर लें। मध्यान्ह के बाद कुछ अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ लोगों की उपेक्षा से मन व्यथित रहेगा। अपनी योजनाओं और मह्त्वाकांक्षाओं को किसी से शेयर न करें। मेहनत की अपेक्षा लाभ काफी कम रहेगा।राशिफल

वृषभ राशिफल— जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। दाम्पत्य जीवन सुखदायक रहेगा। नये कार्य शुरू करने में काफी उतार-चढ़ाव का सामना कर पड़ सकता है। कारोबार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है।

मिथुन राशिफल— धन के लेन-देन में कोई चूक हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। घर में लोगों के व्यवहार से रुष्ट रहेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। समय का दुरूपयोग करने के बजाय सदुपयोग करें।

कर्क राशिफल— स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं पैदा हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। काम को लेकर नयी योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। आपकी गलतियों का फायदा आपके शत्रु उठा सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिये।

सिंह राशिफल— अटके और रुके हुये काम पूरे होंगे। भूमि-सम्पत्ति के दस्तावेजों को सावधानी से सम्भाल कर रखें। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से मन मलिन हो सकता है। प्रेम-सम्बन्ध में कड़वाहट की आशंका है। जुकाम और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

कन्या राशिफल— सुबह-सुबह कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। घर के पुराने सामानों की मरम्मत करवायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशिफल— कारोबारी सम्बन्धों से लाभ की स्थितियाँ निर्मित हो सकती है। आज कीमती सामान सुरक्षित रखें। यात्रा के दौरान थोड़ी समस्या हो सकती है। आपकी सलाह से लोगों को काफी फायदा होगा। जिद्दी स्वभाव के कारण अपमान का घूँट पीना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल— मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। सुबह घरवालों की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन आपके लिये अनुकूल साबित होगा। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आत्मीय सम्बन्ध विकसित होगा।

धनु राशिफल— क्रोध पर नियंत्रण रखें। पूर्व में किये गए गलत निवेश और निर्णयों से आर्थिक क्षति हो सकती है। मन में अज्ञात भय की आशंका रहेगी। प्रियजनों के सहयोग से कष्ट कम होंगे। पेट के निचले भाग में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मकर राशिफल— कार्यों में बाधायें आ सकती है। आय में वृद्धि होगी, किन्तु खर्च भी करना पड़ सकता है। सुबह कोई अच्छा प्रपोजल आपके पास आ सकता है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध खराब न होने दें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

कुम्भ राशिफल— किसी बड़ी समस्या का समाधान निकालने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्पर्क मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आपकी मेहनत का परिणाम आपको प्राप्त होगा।

मीन राशिफल— कार्यस्थल पर नयी चुनौतियों का जन्म हो सकता है। अपने लक्ष्यों के प्रति केन्द्रित रहें। लोगों की दिल खोलकर मदद करेंगे। आपके व्यवहार में विनम्रता और सच्चरित्रता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपको बड़े फायदे दिला सकती है।

Back to top button