2 साल का स्टंटमैन बना ‘इंस्टाग्राम’ का नया बादशाह

kid1-300x162तेहरान। क्या आप सोच सकते है….2 साल के बच्चे को 20 हजार लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते है, जबकि यह मासूम कोई सेलेब्रिटी भी नहीं है। बच्चे का नाम आरत हुसैनी है। इसके पिता का नाम मोहम्मद और मां का नाम फातिमा है। आरत के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आप जानना चाहेंगे ऐसा क्यों…तो चालिए आप को बताते है कि क्यों ऐसा हो रहा हैं……

दरअरल, अभी 2 साल की उम्र के हो चुके आरत ने महज महीने की उम्र से ही स्टंट्स करना शुरू कर दिया था और इसके बाद से वो कई मुश्किल और खतरनाक स्टंट्स करना सीख गया है। बेहद कम उम्र का आरत बहुत ही आसानी से “उल्टा सॉमरसाल्ट्स” और “बैलेंसिंग स्पिट्स” जैसे कई बेहद मुश्किल स्ट्ंट्स भी बेहद सहजता से कर लेता है। आरत को सबसे ज्यादा “बैकवर्ज सॉमरसॉल्ट” करना पसंद है। उसे खेलने का भी शौक है और वो एक दिन में करीब 20 मिनट एक्ससाइज करता है।

आरत ने कई मुश्किल योगा पोज भी किए हैं। कुछ में उसने स्टंट करते वक्त अपनी पीठ पर काफी भारी वजन भी रखा है। हालांकि बताया ये भी जाता है कि इस बच्चे को कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं दी गई है।

 

 

Back to top button