2 मार्च 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

मेष राशिफल— कार्यस्थल में किसी से झगड़ा न करें। कामकाज में लापरवाही न करें। परिवार का वातावरण शान्त रहेगा। आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी। लापरवाही का सामना करना पड़ेगा। कोई करीबी व्यक्ति अपमान कर सकता है।राशिफल

वृषभ राशिफल— कारोबारी दिक्कतें परेशान कर सकती है। धैर्य और सहनशीलता से काम करेंगे। दिन सुख-शान्ति से बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। वरिष्ठ जनों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिफल— शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। आर्थिक मामलों में समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आज टालना बेहतर होगा। असंयमित और क्रोधी व्यवहार के कारण लोगों के निशाने पर आ सकते हैं।

कर्क राशिफल— कार्यशैली में कुछ सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। लोग आपके मुरीद रहेंगे। व्यापार में शानदार प्रगति होगी। बड़े भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन की परेशानियों का निपटारा होगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल— सरकारी कार्य सरलता से सम्पन्न होंगे। परिवार में किसी विषय में सहमती बनानी पड़ेगी। काफी समय से किये प्रयासों में आज सफलता मिलेगी। घर में बहुत सारा खर्चा करना पड़ सकता है। नये निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा।

कन्या राशिफल— उच्च पदाधिकारियों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। बिगड़े रिश्तों को सुधारने का आज अच्छा दिन है। परिवार को आज काफी समय देंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

तुला राशिफल— वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पडेगा। कार्यों में अड़चने महसूस होंगी। जॉब में भी तनाव की स्थिति रहेगी। सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।

वृश्चिक राशिफल— अपने दिल की बात आज कह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग में जा सकते है। काम के सिलसिले में की गयी यात्रा सफलता प्रदायक होगी। पढ़ाई में आज मन लगेगा। बॉस के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

धनु राशिफल— लोगों के विषय में नयी बातें सुनने को मिलेगी। नये कार्य करने में मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोगों की सलाह मानने से बचें। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। गम्भीर विषयों का अध्ययन करेंगे।

मकर राशिफल— शिक्षा में कुछ नये अवसर मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। विवाह की चर्चा होने की सम्भावना है। अपनी भावुकता में नियंत्रण रखें। काम के सिलसिले में कोई नयी योजना बनेगी। मनोरंजन में धन खर्च होगा।

कुम्भ राशिफल— भावुकता में नियंत्रण रखें। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आपकी आय बढ़ सकती है। इनोवेटिव आइडियाज आयेंगे। सामजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शरीर के किसी भाग में तकलीफ रहेगी।

मीन राशिफल— कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। व्यापारिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। कोई पुरस्कार मिल सकता है। आज अपने आप को वक्त दें। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।

Back to top button