2 जून का राशिफल :जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

download (5)मेष- व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। प्रयास की तुलना में सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। निजी जीवन में सहजता और अनुकूलता बढ़ेगी। सृजन पर जोर देंगे। दिन श्रेष्ठ।

वृष – यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। व्यक्तिगत खर्च बढ़ेगा। संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे। कला प्रियता बढ़ेगी। व्यर्थ बातों को अनदेखा करें। विवाद से बचें।

मिथुन- लाभ के संकेत बढे़ंगे। अवसरों को भुनाने की सोच रखें। सौदेबाजी में सफलता। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। मित्रों से मुलाकात संभव। कला कौशल को बल मिलेगा।

कर्क- कर्म की प्रधानता पर जोर देंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सभी से सराहना भी पाएंगे। पैतृक मामले पक्ष में रहेंगे। दिन प्रबंधन से करीबी बढ़ाने वाला। तेजी दिखाएं।

सिंह- भविष्योन्मुख सोच रखें। भाग्य की प्रबलता सभी क्षेत्रों में बेहतर बनाए रखेगी। धर्म एवं आस्था को बल मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगें। शुभ सूचना संभवह है। संकोच त्यागें।

कन्या- विश्वास और अंधविश्वास के फर्क को समझें। कोई गोपनीय बात उजागर हो सकती है। बातचीत में सतर्कता रखें। दिन अप्रत्याशित है। अपनों का सहयोग हासिल करेंगे।

तुला- साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। वैवाहिक जीवन म हर्ष आनंद बढ़ेगा। मित्रों से मेल मुलाकात में रुचि लेंगे। आवश्यक कार्याें में तेजी लाएं। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। दिन उत्तम।

वृश्चिक – विपक्ष के प्रति कठोर रवैया रहेगा। शत्रु मित्र की पहचान मुश्किल होगी। खर्च पर अंकुश रखें। अनावश्यक जानकारियों से स्वयं को बचाएं। लेन दे में स्पष्टता रखें। दिन सामान्य।

धनु- प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। हर्ष उत्साह बढ़त पर रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आवश्यक कार्याें को प्राथमिकता से पूरा करने की कोशिश करें।

मकर- घर में सुखद वातावरण अपनों में प्रेम और विश्वास बढ़ाएगा। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। कामकाज बेहतर बना रहेगा। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। दिन शुभ।

कुंभ- वाणिज्यिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। बंधुओं में करीबी बढ़ेगी। आलस्य त्यागें और आवश्यक कार्याें को समयपूर्व पूरा करने का प्रयास करें। दिन उत्तम।

मीन- घर का आंगन अपनों से भरा रहेगा। हंसी खुशी समय बीतेगा। भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। रहन सहन आकर्षक। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

Back to top button