19 नवम्बर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल—  आपका आत्मबल आज बढ़ा रहेगा। इसका सीधा फायदा आपको व्यवसाय में मिलेगा। कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता रहने वाली है। नये कारोबारी समझौते हो सकते हैं। आज किसी भावनात्मक उलझन के कारण अशान्त हो सकते हैं। आज लम्बी दूरी की यात्रा में परेशानी आ सकती है।राशिफल

वृषभ राशिफल— आज लोगों से काफी गर्मजोशी से पेश आयेंगे जिससे लोग आपको काफी पसन्द करेंगे। आज धन उधार की स्थिति से बचने का प्रयास करें। मन में अच्छे विचार चलेंगे लेकिन कुछ लोग आपकी अच्छाई का गलत फायदा न उठायें इसके लिए सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

मिथुन राशिफल— कंसल्टेंसी और चार्टेड एकाउंटेंसी से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। किन्तु जोखिम भरे निवेश में सावधानी बरतनी होगी। क्रोध व उत्तेजना को नियन्त्रित रखें। परिवार में धन को लेकर बहस हो सकती है। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।

कर्क राशिफल— आज सभी तरह की समस्याओं का निराकरण करने में सफल रहेंगे। न्यायालय में चल रहे मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। कई लोग आपसे प्रेरणा लेकर के आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। जो लोग करियर में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं उनके लिए समय जबरदस्त है। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन दोनों से ही सन्तुष्ट रहेंगे।

सिंह राशिफल— कार्यक्षेत्र में अहंकार का टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें जिससे परेशानी आगे न बढ़े। अपनी गलतियों से अच्छे-खासे काम खराब कर सकते हैं। चुगलखोर किस्म के लोगों से मित्रता भारी पड़ेगी। अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए सही और गलत का निर्णय लें।

कन्या राशिफल— मैनेजमेंट और उच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए दिन उन्नतिकारक रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए आवश्यक फण्ड की कमी दूर रहेगी। किसी मांगलिक उत्सव में भाग लेंगे। लव लाइफ से सन्तुष्ट रहेंगे। मित्र आपका हर कदम पर साथ देंगे।

तुला राशिफल— कार्यक्षेत्र में अपनी तरक्की से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। बॉस के साथ सम्बन्ध मधुर रहेगा। प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल— विदेशों से रोजगार के अवसर मिलने की सम्भावना है। कई तरह के अच्छे-बुरे विचार मन में कौंधते रहेंगे। सारे कार्य आसानी से पूरे होंगे, किन्तु कुछ कमी का एहसास होगा। कुछ आत्मकेंद्रित से रह सकते हैं। जीवनसाथी को पूरा समय दें।

धनु राशिफल— आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। जॉब बदलने का विचार बना सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कफ के रोगियों को तकलीफ हो सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा जज्बाती रहेंगे। अपनी राज की बातें किसी को न बतायें।

मकर राशिफल— प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नए प्रयोग कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम और रोमांस से भरपूर दिन रहेगा। परिवार का काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

कुम्भ राशिफल— घर के बुजुर्गों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम-सम्बन्ध को वैवाहिक सहमति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। व्यर्थ की बहसबाजी में हिस्सा न लें। लम्बी दूरी की यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशिफल— कारोबारियों को व्यवसाय को लेकर चिन्तित होना पड़ सकता है। अपनी योजनाओं में त्रुटि की गुंजाइश न छोड़ें। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल नहीं रहेगी। प्रेमीजन से भी झगड़ा होने की आशंका है। स्टॉक कारोबारियों को भी जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिये।

Back to top button