19 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखदायी रहेगा। आय प्राप्ति के नये स्तोत्र विकसित होंगे।

वृषभ राशिफल— आपको आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। कारोबार में पैसों को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों जा बोझ बढ़ेगा। कुसंगति से बचने का प्रयास करें।

मिथुन राशिफल— प्रेम-सम्बन्धों को वैवाहिक सहमति मिलेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में नये अवसर प्राप्त होंगे। आज शाम को डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दोस्तों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी।

कर्क राशिफल— आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। मुकदमेबाजी में आज इच्छित सफलता न मिलने से मलाल रहेगा। धन के लेन-देन को लेकर के कुछ समस्या रहेगी। अनावश्यक विवाद से दूर रहें। नौकरी में कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।

सिंह राशिफल— किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे। अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का बखूबी इस्तेमाल कर पायेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में भाग लेंगे।

कन्या राशिफल— मन में नकारात्मकता रहेगी। आज अकारण ही मन खिन्न रहेगा। अपनी वाणी में संयम रखें। करियर में अच्छे मौके मिलने के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कद्र होगी।

तुला राशिफल— आज अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मनोवांछित सफलता मिलने से मन में हर्ष रहेगा। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की खरीदी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल— आज दिखावे के चक्कर में अतिरिक्त धन का व्यय करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नये परिवर्तन न करें। आलस्य के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके स्वाभिमान को चोंट पहुँच सकती है। पुरानी बातों को अपने वर्तमान में हावी न होने दें।

धनु राशिफल— कोई बहुप्रतीक्षित कार्य जो लम्बे समय से लंबित था आज पूरा हो सकता है। आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति होगी। अविवाहितों के लिये विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। यात्रा से अपेक्षित लाभ प्राप्त कर पायेंगे।

मकर राशिफल— जॉब बदलने का विचार मन में आयेगा। किसी को धन उधार देने से पहले दस बार सोच लें। आकस्मिक धन खर्च महसूस होगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। सरल से कार्यों को पूरा करने में भी मशक्कत करनी पड़ेगी।

कुम्भ राशिफल— पूर्व में किये गये निर्णयों पर पुनर्विचार कर सकते हैं। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। अपनी योग्यताओं का बखूबी उपयोग कर पायेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आज मित्रों के सहयोग से कोई काम सफल होगा।

मीन राशिफल— आज आपके व्यक्तित्व की काफी प्रशंसा होगी। घर के रख-रखाव में आज धन खर्च हो सकता है। पिता के साथ वैचारिक तालमेल बैठाने का प्रयास करें। प्रेम-सम्बन्धों में किसी कमिटमेंट की वजह से चिन्तित रहेंगे। शुगर और रक्तचाप के रोगियों को डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी चाहिये।

Back to top button