19 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आर्थिक मामलों में गति आयेगी। अपने कार्यों को सरलता से अंजाम दे पायेंगे। सकारात्मक विचारों से युक्त रहेंगे। कोई करीबी व्यक्ति आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। जॉब में रुकी हुयी सैलरी मिल सकती है।

वृषभ — लव पार्टनर से काफी प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि जागेगी। धन की आवश्यकता अचानक से हो सकती है। नये सम्पर्क करियर को विस्तार देने में सहायक सिद्ध होंगे। बच्चों की पढ़ाई की चिन्ता रहेगी।

मिथुन — पिता की बातों और सलाह को जरूर मानें। किसी रिश्तेदार के विवाह का समाचार मिल सकता है। गुप्त विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। अति आत्मविश्वास से अपना नुकसान करवा सकते हैं।

कर्क — मन में अनावश्यक उलझन रहने वाली है। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। सर्दी-जुकाम की समस्या को अनदेखा न करें। दाम्पत्य कलह हो सकती है।

सिंह — आपकी बातों को लोग काफी ज्यादा महत्व देंगे। जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा और रोमांटिक समय बितायेंगे। कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ में असन्तोष उत्पन्न हो सकता है।

कन्या — घर की समस्याओं का दबाव रहेगा। साधारण जीवनशैली को ही बढ़ावा दें। रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कोई पुरानी समस्या का हल खोज लेंगे।

तुला — आपके सकारात्मक रवैये की प्रशंसा होगी। पढ़ाई-लिखाई को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। मानसिक रूप से दबाव में रहेंगे। कुछ सिखने के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ेगी। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। प्रेमी के व्यवहार में उपेक्षा के भाव हो सकते हैं।

वृश्चिक — अपनी योजनाओं को नये तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। सकारात्मक सोच के साथ फैसले लें। माता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। शाम को काफी रोमांटिक मिजाज रहेगा।

धनु — घर में सुख-शान्ति रहेगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। जॉब में स्थान परिवर्तन या ड्यूटी नहीं बदली जा सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें। आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा कर लें।

मकर — सहकर्मियों का व्यवहार काफी सहयोगात्मक रहेगा। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। परिवार जनों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। अच्छे भोजन का आनन्द लेगा।

कुम्भ — मन में काल्पनिक विचारों की भरमार रहेगी। जीवन की समस्याओं का समाधान होशियारी से करें। भोग-विलास में वृद्धि होगी। सौन्दर्य में विशेष ध्यान देंगे। परिवार के लोगों का साथ आपको काफी आत्मिक बल देगा।

मीन — आर्थिक समस्यायें बढ़ सकती है। आय और व्यय में असन्तुलन रहेगा। कान में तकलीफ बढ़ सकती है। नयी योजनाओं को आज शुरू न करें। घर से बाहर निकलने से बचें।

Back to top button