19 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली

19 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग

पंचांग : मंगलवार, 19 मार्च 2019

  • तिथि – त्रयोदशी – 14:19:03 तक
  • नक्षत्र – मघा – 19:04:45 तक
  • करण – तैतिल – 14:19:03 तक, गर – 24:32:43 तक
  • पक्ष – शुक्ल
  • योग – धृति – 17:16:26 तक
  • वार – मंगलवार

19 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

  • सूर्योदय – 06:27:04
  • सूर्यास्त – 18:31:38
  • चंद्रोदय – 16:44:00
  • चंद्रास्त – 30:00:59

19 मार्च 2019 का अशुभ समय 

  • दुष्टमुहूर्त – 08:51:58 से 09:40:17 तक
  • कुलिक – 13:41:48 से 14:30:07 तक
  • कंटक – 07:15:22 से 08:03:40 तक
  • राहु काल – 15:30:30 से 17:01:04 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 08:51:58 से 09:40:17 तक
  • यमघण्ट – 10:28:35 से 11:16:53 तक
  • यमगण्ड – 09:28:12 से 10:58:47 तक
  • गुलिक काल – 12:29:21 से 13:59:55 तक

19 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:05:12 से 12:53:30 तक

आज का राशिफल

1. मेष राश‍िफल/Aries Horoscope Today: आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

2. वृषभ राश‍िफल/Tauras Horoscope Today: प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पेरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होगी। जोखिम न उठाएं।

3. मिथुन राश‍िफल/Gemini Horoscope Today: अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

4. कर्क राश‍िफल/Cancer Horoscope Today: रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

5. सिंह राश‍िफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभलकर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना आदि से बचें। विवाद न करें।

6. कन्या राश‍िफल/Virgo Horoscope Today: दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतो का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

7. तुला राश‍िफल/Libra Horoscope Today: किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

8. वृश्चिक राश‍िफल/Scorpio Horoscope Today: अपने कैरियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है, संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

9. धनु राश‍िफल/Sagittarius Horoscope Today: समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

10. मकर राश‍िफल/Capricorn Horoscope Today: आपके हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है।माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

11. कुंभ राश‍िफल/Aquarius Horoscope Today: कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाय काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए है।

12. मीन राश‍िफल/Pisces Horoscope Today: मनमानी न करें अपने से बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

Back to top button