19 मई 2018 दिन शनिवार का राशिफल और पंचांग – जानें आज किसके सितारे होंगे बुलंद

आप सभी का मंगल हो…

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

ऋतु-ग्रीष्म
माह-अधिक ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
तिथि-चतुर्थी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:20
सूर्यास्त-06:40
राहूकाल(अशुभमुहूर्त) – प्रातः 09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-दोपहर 03:40 से 05:10 तक

।। आज का राशिफल ।।

मेष:-आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ सकता है। नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज भाई-बंधुओं से प्रेम तथा सहयोग मिलेगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

raashifal aaj ka rashifal ujjawal prabhat

मिथुन:-आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेगें। भेंट-उपहार मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क: आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव कर सकते हैं। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधा रह सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अत्यधिक खर्च हो सकता है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा तथा जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:आज का दिन लाभप्रद रहने वाला है। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी, जिससे प्रमोशन होने के अवसर मिलेगें। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:आज आप नए काम की शुरुआत की कोशिश करेगें। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे-संबंधियों के समाचार प्राप्त होगें, जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेगें। आज किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में नहीं उलझें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। जलक्षेत्र के पास सजग रहें। आज आप खर्च ज्यादा करेगें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होगें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेगें। साझेदारी में लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ का योग है। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। मन अशांत हो सकता है। मध्याह्न के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों का आपके साथ किया गया व्यवहार दुख पहुंचा सकता है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें। कई परेशानियों तथा विरोधी परिस्थितियों के कारण आपका शारीरिक और
मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी भी तरह के दस्तावेज में सावधानी से रखें। प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।
1. आज ग्रीष्मऋतु अधिकज्येष्ठ माह शुक्लपक्ष चतुर्थी तिथि शनिवार है।
2.आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई ।।
भोजन करत बोल जब राजा। नहिं आवत तजि बाल समाजा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि जब प्रभू श्री राम को महाराज श्री दशरथ भोजन करने के लिए पास बुलाते हैं! तो प्रभू अपने सखाओं के साथ बाल विनोद को छोड़ कर भोजन करने भी नहीं आते अर्थात बाल क्रीड़ा में निमग्न होजाते हैं।

।। इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button