19 अप्रैल 2018 दिन गुरुवार का राशिफल एवं पंचांग : जानें किसकी किस्मत चमकेगी आज

19 अप्रैल 2018 दिन गुरुवार का राशिफल एवं पंचांग

आप सब का मंगल हो…

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

ऋतु- बसंत
माह- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
तिथि – चतुर्थी
सूर्य- उत्तरायण
सूर्योदय- 05:34
सूर्यास्त- 06:26
राहूकाल (अशुभमुहूर्त) दोपहर 01:30 से 03:00 तक
दिशाशूल- दक्षिण
शुभदिशा- उत्तर
अमृतमुहूर्त- दोपहर 01:50 से 02:20 तक

।। आज का राशिफल ।।

मेष:- आजपारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। खान-पान में संयम रखें। आयात निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-मूंगा

02 अप्रैल दिन सोमवार का राशिफल: इन राशि वालों के लिए बहुत शुभ है दिन चरों तरफ से मिलेगी खुशियाँ
वृष:- आज संभव है कि सर्दी-खांसी से परेशान हो सकते हैं। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग हो सकता है। मध्याह्न के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज आपको मित्रों से लाभ होगा। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। इस समय किसी के मामले में हस्तक्षेप ना करें और धन के लेन-देन से बचें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध ना करें, रिश्ते खराब हो सकते हैं। मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :- आज परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र मेआपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। तथा मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज सोच समझकर बोलें, जिससे किसी के साथ विवाद न हो। मध्याह्न के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :- आज आप सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे तथा उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
राशिरत्न:-मूंगा

धनु:- आज परिश्रम की तुलना में धन प्राप्ति अल्प होगी। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपके हाथों कोई धार्मिक या पुण्य का कार्य होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आप अधिक संवेदनशील न बनें। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार क्षेत्र में सफलता मिलेगी, अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आज के दिन का प्रवास संभव हो तो टाल दें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :- आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थिति में बदलाव आएगा। मकान अथवा भूमि से संबंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने, इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलें। राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।

1. आज बसंत ऋतु वैशाख माह शुक्लपक्ष चतुर्थी तिथि है।
2. आज वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत है।
3. आज गुरुपूर्णासिद्धियोग है व आज विवाह मुहूर्त भी है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई ।।

जाके सुमिरन तें रिपु नासा। नाम सत्रुहन बेद प्रकासा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि जब श्री गुरुवशिष्ठ जी की दृष्टि माता सुमित्रा के पुत्र की ओर गयी तो उन्होंने कहा जिसके स्मरण मात्र से शत्रुओं का नाश हो जाता है ऐसे बालक का नाम मैं शत्रुघ्न रखता हूँ ऐसा वेद भी गाते हैं।

।। इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्री राम कथा व श्रीकृष्ण कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button