18 सितम्बर 2019 का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से दिन अच्छा बीतेगा। आज साज-सज्जा में विशेष रूचि रहेगी। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा बुरा फल भुगतना पड़ सकता है। किसी महिला से लड़ाई हो सकती है।

वृषभ राशिफल— आज कल्पनाओं में खोये रह सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में धोखा मिल सकता है। ब्लडप्रेशर के रोगियों को आज विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज आर्थिक मामलों से सम्बन्धित निर्णयों में चूक हो सकती है। मित्रों की सलाह आपके लिये काफी हितकर रहने वाली है।

मिथुन राशिफल— आज का दिन परोपकार में बीतेगा। किसी अजनबी व्यक्ति पर भरोसा न करें। आय में बढ़ोत्तरी होगी। वरिष्ठ लोगों से जान-पहचान होगी, किन्तु वांछित परिणाम न मिलने से निराशा हाँथ लगेगी। जीवनसाथी के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं।

कर्क राशिफल— आज सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है। मीडिया और बॉलीवुड से जुड़े लोगों के लिये दिन कुछ खास तोहफा लेकर आया है। कोई करीबी व्यक्ति आपका विरोध कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

सिंह राशिफल— आज दिन कलात्मक अभिरुचियों से युक्त रहेगा। कविताओं और शायरियों में रूचि जागृत हो सकती है। आपकी वाणी से लोग आकर्षित होंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव की स्थितियाँ निर्मित हो सकती है। आँखों में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कन्या राशिफल— आज जज्बाती होकर कोई फैसला न लें। कोई बेवजह आप पर आरोप लगा सकता है। किसी की भी ग्यारंटी या जमानत आज टालना हितकर रहेगा। कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। प्रिय वस्तु गुमने की आशंका है।

तुला राशिफल— स्वास्थ्य से जुडी समस्याएं पैदा हो सकती है। आज जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। विदेशी स्त्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज अध्ययन में समय बितायेंगे। आज महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

वृश्चिक राशिफल— अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। पूरा दिन कार्यों की योजनाओं और उनके सफल कार्यान्वयन में बीतेगा। आज नये अवसर बनेंगे, लेकिन आपको सतर्क भी रहना पडेगा। संतान की प्रगति देखकर प्रसन्नता रहेगी। सरकारी कार्यों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

धनु राशिफल— सम्पत्ति से जुड़ा हुआ कोई बड़ा सौदा हाँथ लग सकता है। आज अपना व्यवहार संयमित रखना उचित होगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ से थकान हो सकती है। युवा आज अपने प्रेम का इजहार न करें। जो लोग एल्कोहल का सेवन करते हैं उन्हें आज सावधान रहना चाहिये।

मकर राशिफल— पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद की आशंका है। शारीरिक पीड़ा से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद होने से घर में क्लेश पैदा हो सकता है। आज घर से निकलने के बाद अपने वाहन के मेंटेनेंस की जानकरी अवश्य ले लें। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं।

कुम्भ राशिफल— आज मंहगे सौन्दर्य संसाधनों में धन का व्यय कर सकते हैं। धोखेबाजी का शिकार हो सकते हैं। अनावश्यक यात्राओं को टालना आपके हित में होगा। चोंट व रोगों से हानि हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों के आधार पर कोई राय न बनायें।

मीन राशिफल— पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। नया अनुबंध करने के लिए दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के नये अवसरों की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मन चंचल रहेगा तथा कामवासना में वृद्धि होगी।

Back to top button