18 फरवरी 2020 राशिफल: आज इन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा दिन…

मेष राशिफल— आज किसी तीर्थस्थल में जा सकते हैं। अपने व्यवहार में संयम रखें। आपकी माता को सेहत की समस्या हो सकती है। भाग्य आज आपका साथ देगा। कार्यस्थल में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। बॉस को आज जवाब देना पड़ेगा।

वृषभ राशिफल— उम्मीदों से अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में शानदार प्रगति होगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। साझेदारी वाले कार्यों में सहभागिता होगी। घर में किसी विषय विशेष पर चर्चा हो सकते है।

मिथुन राशिफल— बिजनेस पार्टनर से कुछ अनुचित रवैया देखने को मिलेगा। रिश्ते को लेकर के थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा। जीवनसाथी के प्रति आज आकर्षित रहेंगे। रिश्तेदार आज घर आ सकते हैं। पैसों को लेकर के दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशिफल— परिवार वालों का व्यवहार आज सहयोगी रहेगा। जॉब में स्थिति अनुकूल रहेगी। मन का भय आज दूर होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्जे आज खत्म करने की सोचेंगे। सकारात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल— प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। सन्तान की शिक्षा को लेकर चिन्ता रहेगी। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आध्यात्मिक चिन्तन में मन लगेगा। व्यापार में अपेक्षानुसार सफलता नहीं मिलेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अचानक लाभ मिलेगा।

कन्या राशिफल— सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। जिम्मेदारियों से आज पीछे न हटें। दाम्पत्य जीवन में कटुता हो सकती है। स्वास्थ्य की समस्या खत्म हो सकती है। वाहन खराब होने की आशंका है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को थोड़ा सतर्क रहना होगा।

तुला राशिफल— दोस्तों के साथ आज समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। यात्रा आज पूरी तरह से आरामदायक और शानदार रहेगी। नये सम्पर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल— आज कड़वा सच बोलने से बचें। क्रोध पर नियन्त्रण रखना होगा। अधिकारी वर्ग को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बाहरी सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

धनु राशिफल— कार्यस्थल में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। व्यापारिक अनुबन्ध लाभकारी सिद्ध होंगे। मन में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। अध्ययन में रूचि जागृत होगी। परिवार का वातावरण काफी अनुकूल रहेगा। जॉब में मन लगाकर काम करेंगे।

मकर राशिफल— किसी विशेष कार्य में धन खर्च करना पड़ेगा। आज यदि कोई सर्जरी या ऑपरेशन कराना चाहते हैं तो दिन अनुकूल नहीं है। करियर को लेकर चिन्ता रहेगी। लम्बी दूरी की यात्रा के लिए समय उत्तम नहीं है। कर्ज या उधार लेन-देन से बचें।

कुम्भ राशिफल— विवाह योग्य जातकों के विवाह की चर्चा चल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यापार की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आय में बढ़ोत्तरी होगी। लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा।

मीन राशिफल— बॉस के सामने आपकी प्रतिष्ठा आज बढ़ेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। कार्यस्थल में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय में रुके हुये कार्य पुनः शुरू होंगे। घर में कुछ महत्वपूर्ण कार्य की योजना बनेगी।

Back to top button