18 नवंबर 2018 का राशिफल: आज इन राशियों के लिए बहुत ही शुभ हैं रविवार का दिन

मेष – संतान के मामले में कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। बिजनेस में कामकाज ज्यादा रहेगा। किसी खास काम के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूर स्थान के लोगों से जरुरी बातचीत हो सकती है और आपको कामकाज में सहयोग भी मिलेगा। आप जोखिम उठाएंगे और सफल हो जाएंगे।18 नवंबर 2018 का राशिफल: आज इन राशियों के लिए बहुत ही शुभ हैं रविवार का दिन
वृष – आपके लिए फायदे वाला दिन है। पैसों की चुनौतीपूर्ण स्थिति से आप निपट लेंगे। दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव भी आपको करना होगा। इससे आपकी समस्याएं सुलझ सकती हैं। कोई रचनात्मक काम भी आपके दिमाग आएगा या आपको दिया जा सकता है। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा टाइम निकालना होगा। खान-पान संतुलित रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलने की बात आपके सामने आ सकती है। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। 
मिथुन – परेशानियां खत्म होंगी। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आपके व्यवहार और बोलने के तरीकों को लेकर लोग ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। आप विनम्र रहें और अपना रहन-सहन भी सामान्य रखें। परिवार के लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। आप संकोच न करें और जो सोच रहे हैं वो कर दें। छुपी चीजें अचानक आपके सामने आ सकती हैं। पुराने कॉन्टैक्ट भी यूज होंगे। किसी काम के लिए संकोच न करें और ज्यादा चिंता भी न करें।
कर्क – आपके लिए दिन अच्छा है। सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है। किस्मत का साथ मिल सकता है। पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण सौदे हो सकते हैं। कुछ अच्छे विचार आएंगे। पसंदीदा काम करने के लिए बहुत अच्छा समय है। इन कामों को करने से आपको खुशी मिलेगी। आपके सामने कई तरह के काम हो सकते हैं। हर काम चतुराई से करें।  
सिंह – धैर्य से काम लें और शांत रहें। कोई खास मामला धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकता है। हर विषय के बारे में भी ज्यादा जानने की इच्छा हो सकती है। आसपास के लोगों से जितना लचीला व्यवहार करेंगे, आप उतने ही सफल हो जाएंगे। अपने मन की बातें जितनी गुप्त रखेंगे, आपको उतना ही फायदा होगा। कुछ लोग आपसे मन की बातें शेयर करेंगे।
कन्या –  करियर के लिहाज से समय आपके फेवर में रहेगा। आज आप कुछ मामलों में लकी रहेंगे। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। प्रमोशन होने या सैलेरी बढ़ने के योग हैं। नई नौकरी से जुड़ी खबर भी मिल सकती है। आज किए गए कामों से ऐसी संभावना भी बन सकती है। आज आप थोड़े संवेदनशील तो हैं, लेकिन प्रेमी के साथ अच्छा समय भी बीतेगा। किसी बिगड़ी स्थिति को आज आप संभाल लेंगे। अपना व्यवहार संयमित रखें। लोग आपका नजरिया और अन्य बातें भी समझेंगे। इससे आप संतुष्ट और खुश हो जाएंगे। 
तुला  – आज आपको आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। नजदीकी लोगों से संबंधों में सुधार हो सकते हैं। कुछ स्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में भी हो जाएंगी। धैर्य रखें। मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन उसका नतीजा भी मिलना शुरू हो जाएगा। कोई सरप्राइज भी आपको  मिल सकता है। कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। आपकी कोशिशें सफल होंगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। जो बात मन में है, उसे साफ-साफ  कह दें। 
वृश्चिक  – पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती है। मूड़ अच्छा रहेगा। अपनी परेशानियों को निपटाने के लिए दूसरों से बात करें। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप बहुत उदार भी रहेंगे। परिवार के ही किसी सदस्य की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार में ही किसी को पैसा दे सकते हैं। पसंदीदा कामों में या दोस्तों के साथ बिजी हो सकते हैं। कोशिश करने से सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मौके मिल सकते हैं। पुराने निवेश से भी फायदा होगा। 
धनु – किस्मत का साथ मिलेगा। आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा है। प्रेमी के साथ कोई समस्या हो, तो उसकी बात जरूर सुनें और सुलझाएं। किसी भी तरह की स्थिति में आज आप खुद को संभाल लेंगे।
मकर -चंद्रमा की स्थिति आज आपकी राशि के लिए शुभ है। अचानक बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। मेहनत के बाद पैसों से भी फायदा मिलेगा। मेहनत वाले काम करने के लिए अच्छा समय है। परिवार के मामले अब गंभीर हो सकते हैं। लगातार कोशिश करने से किसी खास काम में आज आप सफल हो सकते हैं। आपके बहुत से फैसले सही भी होंगे और उनसे आपको फायदा हो जाएगा। पार्टनरशिप से भी आपको फायदा होगा।
कुंभ –  कोई ऐसा काम होगा या योजना बनेगी जिससे आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा हो सकता है। उन कामों को करना शुरू कर दें, जिसकी प्लानिंग काफी दिनों से चल रही है। आज आप में ऊर्जा बहुत रहेगी। कुंभ राशि के कुछ लोग ऑफिस से छुट्टी लेने का मन बना सकते हैं। विवाहित लोगों के संबंध भी मजबूत होंगे। कोई उलझा हुआ मामला है, तो शांति से सुलझ जाएगा और बात बन सकती है। मन में कई तरह के रोचक विचार भी आएंगे।
मीन – सोचे हुए काम, आपकी प्लानिंग और जरूरतें पूरी हो सकती हैं। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर ध्यान देना चाहिए। पैसों से जुड़ा कोई घटनाक्रम अचानक हो सकता है। पुरानी बातों को भूल जाएं और पुरानी यादों को पीछे छोड़ना होगा। खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कामों में शामिल होने का भी मन बनेगा।
Back to top button