18 जनवरी 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— कुछ नये अवसर मिलने की सम्भावनायें बन रही है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आज नये रिश्ते बन सकते हैं। कारोबारी सम्बन्ध मजबूत होंगे। यात्राओं से लाभ होगा। लोग आपके साथ सहयोगी बनना पसंद करेंगे।

वृषभ राशिफल— आवश्यक वस्तुओं में धन खर्च होगा। कोई आपसे धन मांग सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपके अपने लोगों के बीच आपकी इज्जत बढ़ेगी। झूंठ बोलने से परहेज करें।

मिथुन राशिफल— प्रेम-सम्बन्धों को लेकर के संवेदनशील हो सकते हैं। मन में किसी तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न होने दें। शिक्षा में व्यवधान होता दिख रहा है। अपनी काबिलियत को मांझने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव का मन बनेगा।

कर्क राशिफल— अति आत्मविश्वास अच्छे खासे कार्य को बिगाड़ सकता है। भूमि-सम्पत्ति के सौदे नुकसानदायक हो सकते हैं। घर में कुछ महत्वपूर्ण उपकरण खराब होने की आशंका है। व्यर्थ बातों में अपना समय बर्बाद न करें। धैर्यपूर्वक कार्य सफलता दे सकते हैं।

सिंह राशिफल— आज आपके हर कार्य सफल होंगे। यात्रा से लाभ होगा। कुछ नया सीखने की इच्छा होगी। आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की आज शुरुआत करने के लिए दिन शानदार है। मित्रों से आज बहुत सहयोग मिलने वाला है।

कन्या राशिफल— राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने वर्चस्व को स्थापित कर पायेंगे। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। अपनी कथनी और करनी में एकरूपता रखें। परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा।

तुला राशिफल— आपमें सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण मजबूत होगा। परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में व्यस्तता झेलनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशिफल— यात्राओं में धन बर्बाद हो सकता है। कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी बेहतरीन रहेगा। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी कहासुनी हो सकती है।

धनु राशिफल— जॉब की स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। व्यापारिक साझेदारों के साथ किसी अच्छे विषय पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आज व्यसनों से दूर रहें। कार्य की गुणवत्ता बेहतर होगी।

मकर राशिफल— आज आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए। जॉब को लेकर के कुछ विशेष प्लान कर सकते हैं। अपने उच्चाधिकारियों को नाराज न होने दें। परियोजनाओं में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को संघर्ष करना पड़ेगा।

कुम्भ राशिफल— सन्तान को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। उच्च-शिक्षा को लेकर के नये आइडियाज पर काम करेंगे। धार्मिक यात्राओं में जा सकते हैं। अति आत्मविश्वास आपके लिये खतरनाक है। परिवार का वातावरण सहयोगात्मक नहीं रहेगा।

मीन राशिफल— कार्यक्षेत्र में कुछ तकरार हो सकती है। दिनभर व्यस्तता के कारण थकान रहेगी। डायबिटीज के रोगियों को थोड़ा परेशान होना पडेगा। किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदायक साबित होगी। भावनातमक सम्बन्धों को लेकर थोड़ा भावुक रहेंगे।

Back to top button