18 अक्टूबर दिन बुधवार का राशिफल: किन राशी वालों की सुखदायी रहेंगी छोटी दीवाली

*आज का पञ्चांग*

श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव की आप सब को हार्दिक बधाई

।18 अक्टूबर दिन बुधवार आपका मंगलमय हो।

 

ऋतु-शरद
माह-कार्तिक
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:18
सूर्यास्त:-05:42
राहू काल(अशुभसमय)दोपहर
12:00से 01:30बजे तक
दिशाशूल-उत्तर
पक्ष:-कृष्ण
तिथि-चतुर्दशी
अमृत मुहूर्त- प्रातः07:56से09:21तक

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष:- आज आप का मन उत्साहित व आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण रहेगा। पारिवारिक कलह शांत होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ मिकेगा।यात्रा से कष्ट की संभावना बन सकती है। जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सुझाव:- आप असज श्री हनुमान जी को पाँच घी के दीपक अर्पित करें।
शुभरंग:-हल्का लाल
राशिरत्न:-मूँगा

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ:- आज आप का दिन मंगलमय रहेगा। सन्तों के आशीर्वाद से व्यापार व नौकरी ने आ रही दिक्कतें दूर होंगी। पारिवारिक समता से सम्पूर्ण परिवार की उन्नति होगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में स्थायी लाभ की संभावना बन रही है।

सुझाव:- आप आप श्री हनुमान जी को पंचामृत से स्नान करावें।
शुभरंग:-केशरिया
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन:- आज आप को यात्रा से विशेष लाभ हो सकता है। पारिवारिक सहमति से ठप पड़ा व्यवसाय उन्नति देगा।गृहोपयोगी वस्तुओं में बढोत्तरी होगी। आध्यात्मिक चेतना का आभास होगा। शैक्षिक कार्यों में सामान्य लाभ होगा। व्यर्थ चिंतन से बचें। नौकरी में मनोनूकूल स्थानान्तरण या उन्नति होगी ।मांगलिक कार्यों में भागीदारी होगी।

सुझाव:- आप आज श्री हनुमान जी को पंचमेवा अर्पित करें।
शुभरंग:- बादामी
राशिरत्न:-पन्ना

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क:- आज आपको व्यापारिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक सामंजस्यता से मां सम्मना बढेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगें। शैक्षिक कार्यों में निश्चिततः लाभ मिलेगा। कृषिकार्यों में अनुकूल लाभ प्राप्त होने के आसार बन रहे है।

सुझाव:- आप आज श्री हनुमान जी को पिला वस्त्र अवश्य अर्पित करें।
शुभरंग:-श्वेत
राशिरत्न:-मोती

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह:- आज आप अपनो से बेहद करीब होंगें खुशियाँ आपकी आज दोगुनी होंगी। किसी आधिकारिक पद की प्राप्ति भी हो सकती है।घर परिवार मे मांगलिक कार्यों का सम्पादन भी होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक पड़ प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष से लाभ होगा।

सुझाव:- आप आज श्री हनुमान जीको सुगन्धित इत्र अर्पित करें।
शुभरंग:- आसमानी
राशिरत्न:-माणिक्य

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या:- आज आप के सोचें हुवे कार्य सम्पादित होंगे। पारिवारिक सहयोग से बड़े कार्य का सम्पादन होगा। व्यापार व नौकरी में उन्नति मिलेगी। पड़ोसियों से प्रसन्नता मिलेगी। सन्तान से यश की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।यात्रा से कष्ट हो सकता है।

सुझाव:-आप आज श्री हनुमान जी को सिंदूर व चमेली के तेल अर्पित करें।
शुभरंग:- गुलाबी
राशिरत्न:-पन्ना

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला:- आज आप का मन व्यवहारिक कार्यों में संलग्न रहेगा।व्यक्ति विशेष से सम्मना मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में उधारी से बचें तो लाभ होगा।आज तैलीय चिजों से लाभ मिलेगा। कृषिकार्यों में हानि होने की संभावना है। पारिवारिक धरातल मजबूत रहेगा।

सुझाव:- आप आज श्री हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करें।
शुभरंग:-चॉकलेटी
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक:- आज आप का मन व्यापारिक सफलता से प्रसन्न रहेगा। नौकरी पेशे वाले लोगों को प्रोन्नति मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। पारिवारिक उन्नति होगी। मांगलिक समाचार ससुराल से मिल सकता है।

सुझाव:- आप आज भगवान श्री हनुमान जी को 21 तुलसी पत्र पर सीताराम अंकित कर के अर्पित करें।
शुभरंग:- क्रीम
राशिरत्न:-मूँगा

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु:- आज आप का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से लाभ मिलेगा। व्यापार परिवर्तन के योग बन सकते है। पारिवारिक सहयोग रुक रुक कर ही सही लेकिन अवश्य मिलेगा। कृषि कार्यों में लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों मेंअनुकूल लाभ की संभावना बन रही है।

सुझाव:- आप आज श्री हनुमान जी के मंदिर में 250 ग्राम चना दान करें।
शुभरंग:- पीला
राशिरत्न:-पीलापुखराज

(भे, भो, जा, जी, जु, जे, ख, खी, खे, खो, ग ,गी)
मकर:- आज आपका मन व्यवसायिक कार्यों में निरत रहेगा। पारिवारिक कटुता दूर होगी सामाजिक सहयोग मिलेगा। कृषिकार्यों में उन्नति होगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। सन्तान को हल्की फुल्की समस्या हो सकती है। यात्रा से उत्तम लाभ की संभावना है।

सुझाव:- आप आज तुलसी की माला श्री हनुमान जी को अर्पित करें।
शुभरंग:-लाल
राशिरत्न:-नीलम
( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ:- आज आप का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। व्यापार में अनुकूल लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख शांति मिलेगी। कोई शुभ समाचार आपको प्रसन्नता दे सकता है। व्यक्ति विशेष से सीधे लाभ की संभावना बन रही है।आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

सुझाव:-आज आप श्री हनुमान जी को लाल वस्त्र अर्पित करें।
शुभ रंग:- बादामी
राशिरत्न:-नीलम

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन:- आज आपका दिन मंगल मय रहेगा। पारिवारिक सहयोग व मित्रों के सहयोग से उन्नति मिलेगी शिक्षा क्षेत्र में विशेष सफलता के आसार बन रहे हैं।यात्रा से लाभ मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कृषिकार्यों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आप आज श्री हनुमान जी को केशर व दूध से स्न्नान करावें।
शुभरंग:-केशरिया
राशिरत्न:-पीलापुखराज

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1आज कार्तिक माह कृष्णपक्ष चतुदर्शी तिथि है।
2आज हनुमानजयंती श्री अयोध्या हनुमान गढ़ी दर्शन मध्यरात्रि।
3 आज नरक चतुर्दशी ,छोटी दिवाली।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

सुमिरि पवनसुत पावन नामू। अपने बस करि राखे रामू।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी पवनपुत्र केशरीनन्दन श्री हनुमान जी की महिमा व करुनानिधान प्रभू श्री राम की वत्सलता का वर्णन करते हुवे कहते हैं कि श्री हनुमान जी केवल प्रभू श्री राम के पावन नाम का अहर्निश जप करने से प्रभू श्री राम को अपने वश में कर लिया है।

।।वास्तु टिप।।

आज के दिन श्री हनुमान जी के मन्दिर में बैठ कर 108 बार समर्पित होकर हनुमान चालीसा करने मात्र से घर के सारे वास्तु दोष शांत हो जाते है। और घर पर सदैव प्रभू श्री हनुमान जी की कृपा से दिन दूना प्रगति होती है।

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button