18 अगस्त 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — व्यर्थ घूमने या यात्रा में अपना समय बर्बाद न करें। आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। परिवार के माहौल में शान्ति रहेगी। दिखावे के प्रयास में अपना नुकसान करा सकते हैं।

वृषभ — नया वाहन और घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। अपने काम में अच्छी तरह ध्यान देंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। आपकी समस्त योजनायें फलीभूत होंगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।

मिथुन — आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। बच्चों की परवरिश को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। दिन मौज-मस्ती और मनोरंजन में व्यतीत होगा।

कर्क — नये कारोबार में धन का निवेश कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता रहेगी। शाम तक कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। प्रोफेशनल मामलों में सावधान रहना होगा। अपने बैंक-बैलेंस का ध्यान रखते हुये ही धन खर्च करें।

सिंह — दिन उत्सुकता से परिपूर्ण रहेगा। अचानक धन लाभ-हानि हो सकती है। अजनबियों पर अधिक भरोसा न करें। महँगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। सेहत में हल्के उतार-चढ़ाव की सम्भावना रहेगी।

कन्या — जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं और भोग-विलास के प्रति आकर्षित रहेंगे। कला और साहित्य में रुचि लेंगे। मित्रों से सहायता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से सम्भलकर बात करनी चाहिये।

तुला —करियर में बड़े अवसर मिल सकते हैं। बच्चों की सलाह आपको अवश्य लेनी चाहिये। आपके ऊपर से तनाव कम होगा। भाग्य पूरी तरह से आपको समर्थन देगा। उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक — आपकी कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। अपने कार्यों को ध्यानपूर्वक करें। आपके अच्छे और सत्कर्मों की प्रशंसा होगी। किसी रिश्तेदार के घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

धनु — ऑफिस में सहकर्मियों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। आध्यात्मिक चिन्तन में मन लगेगा। किसी परिचित व्यक्ति से अनबन हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में आपका मन व्यथित होगा।

मकर — फिल्म और थियेटर से जुड़े जातकों के लिये दिन काफी शुभ रहेगा। प्रभावशाली लोग आपका प्रोत्साहन बढ़ायेंगे। आपकी इच्छायें आज पूरी होंगी। आज आपको शादी के लिये कुछ प्रस्ताव मिल सकते हैं। मेहनत के अनुरूप सुखद परिणाम मिलेंगे।

कुम्भ — दूसरों के मामलों में आपको टाँग नहीं अड़ानी चाहिये। मेहनत के अनुरूप ही परिणाम प्राप्त होंगे। मित्रों के सहयोग से समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। व्यवसायिक सम्बन्ध मधुर होंगे। जीवनसाथी आपसे कहीं पर्यटन के लिये चलने का आग्रह कर सकता है।

मीन — कानूनी मामलों के लिये दिन बहुत शुभ है। जीवनसाथी से ज्यादा उम्मीद न रखें। अपने फैसलों के प्रति विश्वास की कमी रहेगी। धन के उधार लेन-देन से रिश्ते खराब हो सकते हैं। आवश्यकता से अधिक काम न करें।

Back to top button