17 फरवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। लोगों के साथ आपको एडजस्ट करने में मुश्किल आयेगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में प्रतिकूलता रहेगी। अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे।

वृषभ राशिफल— उम्मीदों से अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में शानदार प्रगति होगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। साझेदारी वाले कार्यों में सहभागिता होगी। घर में किसी विषय विशेष पर चर्चा हो सकते है।

मिथुन राशिफल— कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से नाराज हो सकते हैं। बड़ी बारीकी से अपने काम करेंगे। बॉस के साथ किसी विषय पर मतभिन्नता हो सकती है। गणित के विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा में उन्नति होगी।

कर्क राशिफल— लव लाइफ में गलतफहमी की गुंजाइश न होने दें। आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। प्रोफेशनल रवैये का अभाव रहेगा। दोस्त आज शायद आपकी मदद नहीं कर पायेंगे। अति उत्साह से कार्य में बाधा आने की आशंका है।

सिंह राशिफल— वैवाहिक जीवन में बहसबाजी और अहं का टकराव हो सकता है। जरूरी दस्तावेजों की आज कमी रहेगी। संयम से काम करिये। व्यापार में कुछ अच्छे अवसर चूक सकते है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। आज आप पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे।

कन्या राशिफल— आपको समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। जॉब में आपको कोई विशेष पद या जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले यात्रायें सफल रहेंगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे।

तुला राशिफल— आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। लम्बी यात्राओं में फायदा नहीं मिलेगा। परिजनों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सोचे हुये कार्य आज पूरे होंगे। आपकी कलात्मक योग्यता में वृद्धि होगी। शिक्षा में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशिफल— पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता रहेगी। जॉब में चल रही समस्यायें खत्म होंगी। आज सम्पत्ति में वृद्धि का विचार बनायेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। सहकर्मियों के साथ अच्छा रिलेशन रहेगा।

धनु राशिफल— छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। आज आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। ज्यादा बोलने से आपकी छवि खराब हो सकती है। अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। नयी योजनाओं को आज शुरू न करें।

मकर राशिफल— बॉस के साथ सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। लोग आपसे आज राय मांगेंगे। आपकी बातों से लोग आज प्रभावित रहेंगे। फाइनेंस से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। आज कोई बहुप्रतीक्षित कार्य पूरा होगा। दोस्तों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होगा।

कुम्भ राशिफल— अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज उन्नति होगी। बाहर जाकर कोई काम करना चाहते हैं तो दिन उसके लिए पूरी तरह अनुकूल रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिये दिन काफी अच्छा रहेगा। साहित्य और लेखन से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मीन राशिफल— बुजुर्ग व्यक्ति से डांट मिल सकती है। भाग्य आज साथ नहीं देगा। मन में अव्यवहारिक विचारों की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को आज थोड़ा संघर्ष करना पडेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ हो सकती है।

Back to top button