17 नवम्बर 2019 का राशिफल, पूरी तरह से बदलने वाली इन दो राशि वालों की किस्मत

मेष राशिफल— आज का दिन काफी उत्साहवर्धक रहेगा। नैतिक उत्तरदायित्वों का भली-भांति निर्वहन करेंगे। उच्चशिक्षा के लिये दूर विदेश जाना चाहते हैं तो आज आपको निश्चित आवेदन करना चाहिये। किसी सामाजिक प्रोग्राम में जाने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशिफल— खुलकर के अपने मनोभावों को व्यक्त करें इससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से अच्छे लोगों से भी बुरी तरह पेश आ सकते हैं। शाम के बाद कुछ दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र की आज बहुत याद आयेगी।

मिथुन राशिफल— सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर सुबह तरोताजा रहने वाली है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। भाइयों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का व्यवहार काफी सहयोगी रहेगा। शाम के समय स्वास्थ्य का कुछ ध्यान रखना होगा।

कर्क राशिफल— कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। कर्जे और लोन को लेकर चिन्ता में रहेंगे। ऑफिस में लोग आपकी शिकायतें भी कर सकते हैं। आपके नाम पर गलत बातें फैलाई जा सकती है। जो परिस्थितियाँ आपके नियन्त्रण में नहीं हैं उनसे दूर रहना बेहतर होगा।

सिंह राशिफल— करियर सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने में सफल रहेंगे। बकाया धन वसूलने में कामयाब रहेंगे। व्यक्तिगत समस्याओं को अपने कार्यक्षेत्र में असर मत डालने दें। शाम के समय खर्चों में वृद्धि होगी। कंसल्टेंसी के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल— आज उमंग, उत्साह और प्रसन्न रहेंगे। आपको उपहार मिलने की भी सम्भावना है। जटिल कार्यों को आसानी से पूरा कर लेने के कारण सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक विषयों पर आज घर में बात होगी। आपसे लोग अपनी समस्याओं का निराकरण कराना चाहेंगे।

तुला राशिफल— ऑफिस में कुछ प्रतिस्पर्धी सामने आ सकते हैं। धार्मिक कार्यकलापों में मन लगेगा। सरकारी कार्यों की समस्याओं का निराकरण होगा। गलत लोगों से दूर रहें वरना आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। लम्बी दूरी की यात्राओं में जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल— विरोधी आपके विरुद्ध लामबन्द हो सकते हैं। नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों से बहस होने की सम्भावना है। अपनी मनःस्थिति को व्यक्त करने से बचें। जीवनसाथी के साथ समय बितायें। सर्दी-जुकाम से पीड़ित हो सकते हैं।

धनु राशिफल— दिन खुशनुमा और सफलताप्रदायक रहने वाला है। कारोबारी रिश्ते सुदृढ़ होंगे। जल्दबाजी में फैसले न लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। शाम के समय वाहन सावधानी से चलायें। आपकी बुद्धिमत्ता और अनुशासन के कारण सुस्त पड़े कार्य गतिशील हो जायेंगे।

मकर राशिफल— किसी व्यवसायिक यात्रा के लिये जा सकते हैं। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। विदेशों में रहने वाले लोगों से सम्पर्क बनेगा। शाम के समय जीवनसाथी के साथ डिनर करने बाहर जाने का प्लान बनेगा। आज उधार लेन-देन से बचें।

कुम्भ राशिफल— बड़े भाइयों और बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के साथ पार्क और मनोरंजन के लिए जायेंगे। नौकरी में कार्यभार बढ़ने के योग प्रबल हैं। रोमासं और प्रेम की भावनायें उफान पर रहेंगी। आर्थिक दृष्टि से समय शानदार रहेगा।

मीन राशिफल— किसी भी तरह के नशे और धूम्रपान से आज दूरी बनाये रखें। हृदय और अस्थमा के रोगियों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ नियन्त्रित रहेंगी। मैनेजमेंट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को नयी जिम्मेदारियां मिलने की सम्भावना है। शाम के समय किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के सम्पन्न होने से प्रसन्नता रहेगी।

Back to top button