17 जुलाई दिन सोमवार का पंचांग: जानिए कैसा रहेगा सावन का दूसरा सोमवार

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 17 जुलाई दिन सोमवार।

ऋतु-वर्षा
माह-श्रावण
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:18
सूर्यास्त:-06:42
राहू काल(अशुभ समय)प्रातः
07:30से 09:00बजे तक
तिथि:-अष्टमी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप का मन व्यवसाय को ले कर चिंतित हो सकता है। आज अर्थ पक्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक सहयोग से रुके कार्यों में लाभ मिलेगा।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव को श्वे तार्क (सफेद मदार)अर्पित करें।
शुभरंग:-श्वेत

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आप का नवीन व्यवसाय से धनार्जन कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयाश फलीभूत होंगे।
अर्थ पक्ष उत्तम रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

सुझाव:-आज आप भगवान उमामहेश्वर को कमल पुष्प व दूर्वा अर्पित करें ।
शुभरंग:-नारंगी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप का मन प्रसन्न रहेगा। पैरों से पीड़ा हो सकती है। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता मिलेगी।व्यर्थ यात्रा से बचें।अर्थ पक्ष उत्तम होगा।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव पार्वती पर अपामार्ग अर्पित करें।
शुभरंग:-आसमानी

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज आप के नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे है। स्थान परिवर्तन से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव के पार्थिव लिंग पर धतूरे के पुष्प अर्पित करें।
शुभरंग:-गुलाबी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आप का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक उत्सव होने की संभावना है।व्यर्थ चिंता से बचें।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव पर विजया(भाँग )की माला अर्पित करें।
शुभरंग:- हरा

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप के सोचे हुवे सारे कार्य धीरे धीरे करके सफलता को प्राप्त करेंगे। व्यवसाय लाभ देगा। व्यक्तिविशेष से मुलाकात होगी।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव को दुग्ध से अभिषेक करें।
शुभरंग:-रानी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकता है। अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा। पारिवारिक समरसता बनेगी। रुके कार्यों का प्रतिपादन होगा।

सुझाव:- आज आप विल्बपत्र पत्र पर श्री सिताराम लिख कर अर्पित करें।
शुभरंग:-चाकलेटी

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आप को शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा।धन के अतिरिक्त खर्च की संभावना आपको व्यथित कर सकती है। परिवार में संवाद हीनता की संभावना बन सकती है।

सुझाव:-आज आप सपरिवार भगवान शिव को श्वेत वस्त्र अर्पित करें।
शुभरंग:-हल्का पीला

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप के यात्रा का योग अचानक बन सकता है। जल से सावधान रहें। व्यक्तिगत शत्रुता से बचें। व्यवसायिक लाभ होगा।

सुझाव:-आज आप माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करें तथा कुछ प्रसाद स्वरूप घर की महिलाओं को दें।
शुभरंग:- गुलाबी

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आपके बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। कोई पुराना कार्य बनेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक लाभ होगा।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव को भस्म अर्पित करें ।
शुभरंग:-पीला

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप को व्यर्थ विवाद से दूर रहना होगा।अर्थ दशा सामान्य रहेगी पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।विद्यार्थियों को लाभ होगा।

सुझाव:-आज आप पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें ।
शुभ रंग:-गुलाबी

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आपके रुके कार्य धीरे धीरे गतिमान होंगे। व्यापर में उत्तम अर्थलाभ हो सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्तहोगा।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव को विजया चढ़ावे।
शुभरंग:-धानी

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1आज श्रावण माह कृष्णपक्ष अष्टमी तिथि है।
2आज सोमवार व्रत है, व आज मंगलागौरी पूजन भी है।
3 जिन बेटियों की शादी में बिलम्ब हो रहा हो वे आज सोमवार व्रत के साथ ही माता मंगलागौरी की सच्ची श्रद्धा के साथ उपासना करें अवश्य सफल होंगी।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

पूजा कीन्ह अधिक अनुरागा।
निजअनुरूप सुभग बर मांगा।।

अर्थ:- श्री माता सीता प्रभू श्री राम जी को पुष्प वाटिका में देखने के उपरांत माता मंगलागौरी के मंदिर में पूर्ण अनुराग के साथ माँगलागौरी कि श्रद्धापूर्वक उपासना किया व अपने अनुरूप सुंदर वर (प्रभू श्रीराम )को मन ही मन मां से माँगा और और माता श्री सीता का अडिग विश्वास सफल हुवा।

अस्तु”सच्ची श्रद्धा से किया कार्य विश्वास रूपी सफलता को देता ही है।”

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button