17 अगस्त दिन गुरुवार का पंचांग: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

◆आज का पंचांग◆

||आज का दिन मंगल मय हो 17 अगस्त दिन गुरुवार ||17 अगस्त दिन गुरुवार का पंचांग: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

आज का दिन मंगल मय हो
17अगस्त दिन गुरुवार
ऋतु- वर्षा
मास-श्रावण
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:34
सूर्यास्त:-06: 26
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
01:30से 03:00 तक
तिथि-दशमी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- दक्षिण

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)

? मेष: आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा।व्यवसाय उत्तमहोगा। अतिथियों का आगमन होगा। पारिवारिक उन्नति होगी। विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी हो सकती है।महिलाओं को विवाद से दूर रहना चाहिए।

सुझाव:- आज आप भगवान शिव पार्वती का पूजन करें लाभ होगा।

शुभ रंग:-लाल।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)

?वृष:– आज आप के सोचे हुवे सारे कार्य सिद्ध होंगे। जीवनसाथी आपके प्रति वफादार रहेगा।आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी। विद्यार्थियों के लिए समय सदुपयोगी साबित होगा। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। व्यवसायिक समझौते उन्नति प्रदान करेंगे।महिलाओं को त्वचा संबन्धित परेशानी हो सकती है।

सुझाव:- आज आप सिद्धि कुंजिका स्त्रोत्र द्वारा माँ का पूजन करे।

शुभ रंग :- पीला

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )

? मिथुन:- आज आप किसी आयोजन में नेतृत्व क्षमता के गुणों का प्रदर्शन करेंगे। घर में मांगलिक वातावरण होगा। परिवार में किसी पालतू जानवर का आगमन हो सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। विद्यार्थियों में आलस्य की अधिकता हो सकती है । बुजुर्गों को पानी व बिजली से भय।महिलाओं को धन की प्राप्ति की संभावना बन रही है।

सुझाव:- आज आप भगवान कार्तिकेय का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग -सुनहला

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)

? कर्क:-आज आप का दिन बहुत सुखमय बीतेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। पारिवारिक वातावरण आपको सुख देगा। अधिक समय आज आप परिवार के साथ बितापाएँगे। महिलाओं को अपने आभूषणों को खोने का भय हो सकता है। विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि होगी। अचानक यात्रा का योग।

सुझाव:- आज आप पीले फल का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)

?सिंह:- आज आप व्यावसायिक योजनाओं को तेजी के साथ क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे।आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि होगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को आज कुसंग से सावधान रहना चाहिये।बुजुर्गों के यात्रा का योग बन रहा है।महिलाओं का स्वभाव उग्र हो सकता है।

सुझाव:- आज आप देवालय में प्रसाद बांटें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)

??कन्या- आज आप अपने लक्ष्यों को साकार करने में सफल हो सकते है।भावुकतावश कोई निर्णय न लें अन्यथा हानि हो ।सकती है।व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन होसकता हैं।सरकार के पकड़ से आपको लाभ मिलेगा। बुजुर्गों का स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है।विद्यार्थियों को आज उपहार सम्बन्धित लाभ की संभावना बन रही है। महिलाओं को पित्त सम्बन्धित समस्या सामने आ सकती है।

सुझाव:-आज आप राम जी का स्मरण करके कोई कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)

⚖तुला- आज आपकी समझदारी एवं सुस्पष्ट सोच के कारण आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकेगी।दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।सुदूर यात्रा का योग बनता दिख रहा है। पारिवारिक असहमति का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है।बुजुर्गों को खाली पेट नही रहना चाहिए।

सुझाव:- आज आप कमलपुष्प द्वारा माँ लक्ष्मी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)

?वृश्चिक:– आज आप सामने आये हुए अवसरों का लाभ उठाने में सफल हो सकते हैं।पारिवारिक प्रतिष्ठा, सामंजस्यता प्रेम बढ़ेगा। आपसी सामंजस्य से पुराने लम्बित कार्यों में सक्रीयता आएगी। बुजुर्गों को ठंढी वस्तुओं से आज बचना चाहिए। विद्यार्थियों का शैक्षिक जीवन सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आज आप भगवान शिव को इत्र लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)

?धनु:- आज आप बड़ी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।पारिवारिक महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल हो पाएंगे। माता से मन मुटाव हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पड़ोसियों से अनायास विवाद ही सकता है।

सुझाव:- आज आप महामृत्युन्जय 21 बार का जाप करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)

?मकर:– आज आपके व्यावसायिक स्थितियों में सुधार होगा।जमीन जायदाद से संबंधित विवादों का समाधान होने की संभावना बन रही है। बुजुर्गों को पैरों से कष्ट मिल सकता है। बच्चों को त्वचा सम्बन्धित हानि हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आज आप भगवान अर्धनारीश्वर की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग- बैगनी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)

?कुम्भ:– आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।संतान के दायित्व की पूर्ति होने की संभावना है।विद्यार्थियों को अपने बुजुर्गों का आदर करना चाहिए। पारिवारिक हर्षोल्लास का योग बन रहा है। बुजुर्गों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यात्रा से लाभ होगा।

सुझाव:- आज आप 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें लाभ होगा।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )

?मीन: आज आप पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।व्यापार में मध्यम लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। बुजुर्गों को आज बासी भोजन से बचना चाहिये। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मंगल मय है। नौकरी पेशेवालों के लिए दिन भागदौड़ भरा हो सकता है।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज भाद्रपद माह कृष्णपक्ष दशमी तिथि है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

कामधेनु सत कोटि समाना।
सकल काम दायक भगवाना।।

अर्थ:- श्री राम चरित मानष जी मे श्रीमदगोस्वामी तुलसी दास जी उत्तरकाण्ड में श्री काग भुसुण्डि व श्री गरुण संवाद का वर्णन करते है। श्री काग भुसुण्डि जी श्री गरुण जी से भगवान श्री राम जी के नाम की महिमा की चर्चा करते हुए कहे कि हे गरुण जी भगवान की कृपा करोणों कामधेनु के समान है जो जीव की समस्त कामनाओं को मन मे चिंतन मात्र से ही पूर्ण कर देती है।इनकी शरण मे जो जीव आता है उसका सर्व विधि कल्याण होता है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

 

Back to top button