17 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: सूर्य का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए बहुत ही अच्छा गुजरेगा रविवार

17 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग

पंचांग : रविवार, 17 मार्च 2019

  • तिथि – एकादशी – 20:51:38 तक
  • नक्षत्र – पुष्य – 24:11:42 तक
  • करण – वणिज – 10:16:24 तक, विष्टि – 20:51:38 तक
  • पक्ष – शुक्ल
  • योग – अतिगंड – 25:03:52 तक
  • वार – रविवार

17 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

  • सूर्योदय – 06:29:22
  • सूर्यास्त – 18:30:31
  • चंद्रोदय – 14:28:00
  • चंद्रास्त – 28:26:59

17 मार्च 2019 का अशुभ समय 

  • दुष्टमुहूर्त – 16:54:21 से 17:42:26 तक
  • कुलिक – 16:54:21 से 17:42:26 तक
  • कंटक – 10:29:44 से 11:17:49 तक
  • राहु काल – 17:00:22 से 18:30:31 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 12:05:54 से 12:53:58 तक
  • यमघण्ट – 13:42:03 से 14:30:07 तक
  • यमगण्ड – 12:29:56 से 14:00:05 तक
  • गुलिक काल – 15:30:13 से 17:00:22 तक

17 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:05:54 से 12:53:58 तक

आज का राशिफल 

17 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: सूर्य का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए बहुत ही अच्छा गुजरेगा रविवारमेष
आज आपकी स्थिति कुछ हद तक खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, फलस्वरूप कामों को सही ढ़ंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर निकलने का सोच सकते हैं। आर्थिक कार्यों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि हो सकता है। किन्तु घरेलू मामलों में आपको सावधानी से काम लेने की आवश्कता है।

वृष
कार्य-व्यापार अच्छा रहेगा। किन्तु आर्थिक रूप में दिन कुछ उठा-पटक वाला रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर आपको कामों में सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी यात्राएं भी सभंव हैं। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हांलाकि ये चिंताएं आपको नुकसान नही पहुंचाएगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। किन्तु इस समय माता-पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना आपके लिए जरूरी होगा।

मिथुन
आज आप में से कुछ को आपके भागीदार या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगी। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेमपूर्ण संपर्क यदि कोई हो, तो आज के दिन यह एक बुरा मोड़ ले सकता है। जिस कारण आपको बदनामी और अपमान का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक परिवेश आज आप में से कुछ को भावनात्मक रूप से परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी या संतान के स्वास्थ्य से सबंधित कुछ चिंता आपको परेशान कर सकती है।

कर्क
आज का दिन मिश्रित प्रभाव प्रदान करने वाला है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके प्रचुर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। किन्तु पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल बनी रहेगी। परिवारिक सदस्यों का बिगड़ता स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से आप परेशान हो सकते हैं।

सिंह
आप सभी आर्थिक गतिविधियों में आपकी जीत निश्चित है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता है। विदेशी संपर्क वाले लोगों को अचानक कोई लाभ मिल सकता है। आय अच्छी रहेगी और स्वरोजगार में लिप्त जातक एक आकर्षक सौदे को अंतिम रूप प्रदान कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के मध्य सामंजस्य रहेगा और उत्सव आपको व्यस्त रखेंगे। आप अपने प्रिय के साथ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक नहीं रहेगा है। आज कार्यों में देरी और बाधाएं आपको परेशान करेंगी। हालांकि पारिवारिक सहयोग रहेगा और आर्थिक रूप से सबकुछ ठीक रहने वाला है। अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें सकते हैं। आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।

तुला
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणामों की अवधि है। इस समय आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकते हैं और परियोजनाओं में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत का आवश्कता है। वित्तीय मुद्दों को हल करने में आपको कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और आप बड़े उत्साह के साथ पारिवारिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज के दिन यात्रा संभव है जो आपके लिए लाभदायक भी रहेगी।

वृश्चिक
आपका रचनात्मक कौशल आज चरम पर होगा और आप इसका उपयोग करके अपने सभी कामों को पूरा कर सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा प्रर्दशन करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आप बैठकों, प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में अधिक लोकप्रिय रहेंगे। आप अपने घर को पुनव्यवस्थित करने की योजना बना सकते है और कुछ कलाकृतियों की खरीदारी भी आज संभव है। आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं।

धनु
कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन आज आपका किसी भी प्रकार के तर्क से बचना बेहतर होगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद प्राप्त नही हो पाएंगी। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्कता है। आपको अपनी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेमी जोडों के लिए दिन सुखमय रहेगा।

मकर
कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के जरिए बनेंगे। आपके भाई-बहन से भी आपको फ़ायदे मिल सकते हैं। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ सकता है। आपको अपने काम की वज़ह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल है। परन्तु किसी भी मामले में ज़िद करने से आपको बचना होगा।

कुंभ
उच्च अधिकारीयों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ज़रूरत से अधिक आपके लिए परेशानियां पैदा कर सकता है। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। नए मित्र बनेंगे परन्तु थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इनमे से अधिकतर स्वार्थी हो सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहाँ तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। संतान के मामले में थोड़ी समस्या या चिंता हो सकती है, परीक्षा-प्रतियोगिता या नयी नौकरी के साक्षात्कार के लिए यह मध्यम समय है।

मीन
यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है। आयात-निर्यात, विदेशी कार्य -व्यापार, तथा विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है यह आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। जुआ-सट्टा आदि से दूर रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता है। आपको भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है।

Back to top button