17 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

download (5)मेष- सक्रियता और समझदारी से आगे बढ़ते रहेंगे। आकर्षण और प्रभाव में वृद्धि होगी। मेहनत पर भरोसा रखें। विरोध और विवाद से बचने का प्रयास करें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

वृष- मन की बात कहने में सहजता अनुभव करोंगे। प्रिय से भेंट उत्साह बढ़ाएगी। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगें। दिन शुभ फलकारक।

मिथुन- भौतिकता पर जोर बना रह सकता है। आर्थिक उपलब्धियों के अवसर बढ़ेंगे। लाभ पर फोकस बनाए रखें। करियर कारोबार में अधिकाधिक समय देने की कोशिश करें। दिन सामान्य।

कर्क- शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। प्रबंधन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें। प्रशासनिक कार्य बनेंगे। लंबित योजनाओं में गति आएगी। सामाजिकता एवं संपर्क बेहतर रहेगा। दिन श्रेष्ठ। आलस्य त्यागें।

सिंह- धनधान्य संग्रह में रुचि बढ़ेगी। घर में मेहमानों की आवक बढ़ेगी। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय साझा करेंगे। निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। दिन भाग्य को बल देने वाला। तेजी बनाए रखें।

कन्या- अनुकूलता बढ़ेगी। सृजनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। सेहत से समझौता न करें। अनावश्यक परिश्रम से बचें। दिन स्मार्टनेस पर जोर देने वाला। धूप से बचें।

तुला- शुभ कार्यों में आगे रहेंगे। दान धर्म में रुचि लेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए अकेले ही चल पड़ने की सोच रखें। दिन सामान्य शुभ।

वृश्चिक- आर्थिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अवरोध स्वत: दूर होते नजर आएंगे। सौदेबाजी में सफलता मिलेगी। प्रतिभा को मंच मिलेगा। दिन लाभ को बल देने वाला। कर दिखाने की सोच रखें।

धनु- मित्रों और सहकर्मियों को भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी। प्रेम में सफलता। प्रियजन से भेंट होगी। दिन मान सम्मान बढ़ाने वाला। सर्वजन हिताय का भाव रखें।

मकर- भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में दूर देश जाना पड़ सकता है। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कुम्भ- अति उत्साह और पूर्वाग्रह से बचें। सेहत के मामलों में समझौता न करें। अपनों की नसीहतों पर ध्यान दें। सबको साथ लेकर चलने की सोच रखें। अनावश्यक वार्तालाप से बचें।

मीन- जीवनसाथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। घर में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। भूमि भवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

Back to top button