16 फरवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— आपको प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। लम्बी यात्राओं से आज बचने का प्रयास करें। पारिवारिक और पेशेवर जीवन में तालमेल बिठाने में मुश्किल महसूस होगी। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी।राशिफल

वृषभ राशिफल— कोर्ट-केस में आपको न्याय प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों का दिन शुभ रहेगा। कार्य में व्यवधान की आशंका कम रहेगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी।

मिथुन राशिफल— कार्यक्षेत्र में समझदारी से काम करेंगे। मनोकामना की पूर्ति होगी। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। धन के मामले में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में ज्यादा निवेश करने से बचें। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा।

कर्क राशिफल— प्रेम-सम्बन्धों को वैवाहिक रूप देने में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ मतभेद रहेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पेट में तकलीफ रहेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थितियाँ निर्मित होंगी।

सिंह राशिफल— रोगियों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। छात्रों का मन विचलित रहेगा। घर में लोगों के साथ संवादहीनता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह को महत्व दें।

कन्या राशिफल— जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। सन्तान के लिये परेशानी भरा माहौल रहेगा। सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। शुभचिन्तकों और मित्रों की आज मदद करेंगे। यात्रा आज लाभप्रद रहेगी।

तुला राशिफल— स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। प्रशासनिक कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। घर में कोई कार्य लगवा सकते हैं। अपने लोग परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। विरोधी अपनी साजिशों में नाकाम रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल— मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन अनुकूल रहेगा। काम के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है। धर्म कर्म में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल— आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के कारण धन खर्च हो सकता है। बेहतर रणनीति बनानी पड़ेगी। सिरदर्द की तकलीफ होगी।

मकर राशिफल— अवसरों का पूरा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। निवेश के बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। जॉब में स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। आज काम के बीच परिवार के लिये भी समय निकालें। कहीं बाहर डिनर के लिये जा सकते हैं।

कुम्भ राशिफल— सहकर्मियों से तनाव हो सकता है। नयी नौकरी के लिये विचार करेंगे। स्थान परिवर्तन के विषय में कुछ अवसर मिल सकते हैं। उम्मीद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे।

मीन राशिफल— अपनी जॉब प्रोफाइल से सन्तुष्ट रहेंगे। बॉस आपको प्रमोशन दे सकता। दोस्तों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। लव लाइफ में साथी से ज्यादा उम्मीद न करें।

Back to top button