16 नवम्बर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— करियर को नयी ऊँचाइयां मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्य पूरा करने की जल्दबाजी रहेगी। कान में कुछ तकलीफ हो सकती है। व्यापारी कुछ नयी प्लानिंग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जरूरत और अहमियत बढ़ेगी।राशिफल

वृषभ राशिफल— किसी उलझन में घिरे रह सकते हैं जिसके कारण फैसला लेने में कठिनाई महसूस होगी। बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बोलने की प्रवृत्ति रहेगी। भोजन में शुद्धि का विशेष ध्यान रखें। अपने वैवाहिक जीवन में किसी गैरजरूरी बातों की दखल न आने दें।

मिथुन राशिफल— आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। एक साथ कई सारे काम करने का प्रयास करेंगे। सभी प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबारियों को नये मौके मिल सकते हैं। राजनीतिक लोगों से सम्पर्क बनने की सम्भावना है।

कर्क राशिफल— अनजाने में की गयी गलती सामने आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपमान सहना पड़ सकता है। यदि आपकी संगत खराब है तो आज किसी मुश्किल में फँसने की आशंका है। विदेश से कोई नकारात्मक खबर आ सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

सिंह राशिफल— जोखिमपूर्ण निवेश से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी अधिकारियों से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। कोई बड़ा आर्थिक सौदा हो सकता है। आपकी क्रेडिट पर कई सारे काम आज बनने वाले हैं।

कन्या राशिफल— कार्यक्षेत्र की सारी बाधायें दूर होंगी। लम्बे समय तक रुके हुए कार्यों की अड़चने दूर करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में नये दोस्त बनेंगे। धैर्यपूर्वक किये गए कार्य सफलताप्रदायक होंगे। पद, प्रतिष्ठा और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।

तुला राशिफल— फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। शाम के बाद आपकी सारी समस्यायें खत्म हो जायेंगी। किसी रोमांचक यात्रा में जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— आकस्मिक घटनायें घट सकती हैं। नजदीकी लोगों के धोखे का शिकार हो सकते हैं। अपनी भावनायें उनसे ही साझा करें जिनको आप जानते हैं अन्यथा लोग मजाक बना सकते हैं। शरीर में थकावट और सुस्ती रहेगी। लम्बी दूरी की यात्राओं में असुविधा हो सकती है।

धनु राशिफल— व्यवसायिक स्थितियाँ मजबूत रहेंगी। नये कारोबार शुरू कर सकते हैं। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सहकर्मियों के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा। आय के कई स्तोत्र विकसित होंगे।

मकर राशिफल— जॉब चेंज करने का विचार बना सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना है। कारोबार में कुछ तकनीकी समस्यायें उत्पन्न हो सकते है। पुरानी वसूली उगाहने में सफल होंगे। शत्रु मजबूत होंगे लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुँचा पायेंगे।

कुम्भ राशिफल— आपकी प्रतिभा को पूरा सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे। शेयर मार्केट के कारोबार से जुड़े लोगों को हानि हो सकती है। लोगों से जरूरत की ही बातें करें। मनोरंजन में धन बर्बाद हो सकता है।

मीन राशिफल— मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। सम्पत्ति-सम्बन्धी विवादों में बढ़ोत्तरी होगी। निवेश नुकसानदायक साबित होंगे। सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी रखें। शराब आदि नशीली सामग्रियों का उपयोग न करें।

Back to top button