16 जून दिन शुक्रवार का पञ्चांग: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

◆ आज का पञ्चांग ◆

।आप सबका मंगल हो 15 जून दिन गुरुवार।

।आप सबका मंगल हो।16 जून दिन शुक्रवार का पञ्चांग: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
16जून दिन शुक्रवार
ऋतु-ग्रीष्म
माह-आषाढ़
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:14
सूर्यास्त:-06:47
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
10:30से12:00तक
तिथि:-सप्तमी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

( चे, चो,ला,ली,लू,ले,लो,कू,अ)

मेष-आज आपका को सरकारी सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा से मध्यम लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा।

सुझाव:-आप इस माह दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें
शुभरंग:-हरा

( व,वी,वू,वे,वो,वि, ओ,उ,ए, इ)

वृषभ-आज आप के किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धिहोगी। यात्रा से अभूतपूर्व लाभ के योग है ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:-आप इस माह चौदह मुखी या चार मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-गुलाबी

( क, की,कू,के,को,घ,हा, छ)

मिथुन-आज आप के व्यावसायिक लाभ में कमी आएगी। पारिवारिक उलझने सुलझेंगी। यात्रा का योग बनेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक श्रम करना पड़ेगा।

सुझाव:-आप इस माह पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-नीला

( ही,हू, हे, हो,डा, डी, डे, डो)

कर्क-आज आप का व्यापारिक लाभ सामान्य रहेगा। शिक्षा सम्बन्धित कार्यों में अधिक श्रम से सफलता मिलेगी। कृषि कार्यों में हानि हो सकती है। मित्रों व परिवार का सहयोग मिलेगा।

सुझव:-इस माह आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-लाल

(म,मी, मू,में,मो,टा, टी,टू, टे )

सिंह-आज आप को शिक्षा सम्बन्धित सफलता मिल सकती है।व्यापर में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।व्यर्थ के भाग दौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सुझव:-आप इस माह नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-पिला

( प,पी,पू,पे,पो,ष,म,टो, ठ )

कन्या-आज आप का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सपरिवार देशाटन से व्यवहारिक लाभ मिलेगा।पित्र पक्ष का सहयोग मिलेगा।

सुझव:-आप इस माह तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-कत्थई

( रा,री,रु ,रे,रो,ता,तू, ते,तो )

तुला-आज आप नेत्र विकार से बचें।पारिवारिक सहयोग मिलेगा । व्यापारिक समझौते से लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।यात्रा से लाभ मिलेगा।

सुझव :-आप इस माह दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-जामुनी

(न,नी, नू, ने,नो,तो,या,यी, यू )

वृश्चिक-आज आप का व्यवसायिक पक्ष मजबूत होगा। किन्तु मौसम जनित रोगों से बचें।पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा।संतान पक्ष से तनाव हो सकता है।

सुझव:-आप इस माह पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:- सुनहला

( ये, यो,भ, भी, भू, ध,फ़,ढ, भे )

धनु-आज आप को मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा।किसी सज्जन के घर मे आगमन से घर का माहौल बदलेगा कृषि कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझव:-आप इस माह सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-आसमानी

(भे, भो,जा,जी,जे,ख, खी, खे, खो,ग,गी )

मकर-आज आप की यात्रा सुदूर किसी धार्मिक स्थल की हो सकती है। ठेके का कार्य आपके अनुकूल होगा। सरकारी अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।मात्र पक्ष से तनाव हो सकता है।

सुझाव:-आप इस माह बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-बैगनी

( सा, सी,शू,,से,सो,ग, गे, गो,दा )

कुंभ-आज आप के सरकारी कार्यों में थोड़ी बढ़ आ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। अकारण विवाद से बचें। कृषि कार्यों में सफलता मिलेगी।अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझव:-आप इस माह नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-फिरोजी

(दे,दो,दी,दू,चा, ची,थ,झ )

मीन-आज आपको व्यापारिक सफलता मिलेगी ।माता पिता के सहयोग से रुके कार्य पूर्ण होंगे।सुदूर यात्रा के योग बन सकते है।जीवन साथी से मन मुटाव की संभावना हो सकती है।

सुझव:-आप इस माह आप 11 मुखी धारण करें।
शुभरंग:-नारंगी

●आज के दिनकाविशेष महत्व ●

1आज आषाढ़ माह कृष्णपक्ष सप्तमी तिथि है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

सोचनीय सबही बिधि सोई।
जो न छाडि छलु हरि जन होई।।

अर्थ:-श्री मानस जी मे मुनिश्री वशिष्ठ जी श्री भरत जी से कहते हैं कि हे भरत वह मनुष्य सब प्रकार से सोचनीय व चिंतनीय है जो छल कपट को नही छोड़े पाया और हरि का भजन नही करता है। “अस्तु ईश्वराभिमुख जीव की दुर्गति ही होती है।”

◆इति शुभम◆

||आचार्य स्वामी विवेकानंद||
|| श्री अयोध्या धाम ||
||श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद ||
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button