16 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— आज आपकी समस्याओं का समाधान होगा। जॉब में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सम्पत्ति सम्बन्धी बंटवारों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। अचानक फैसला लेने से बचें। शारीरिक व्याधियों में राहत मिलेगी।

वृषभ राशिफल— प्रेम-सम्बन्धों में आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कला क्षेत्र में आपकी रुचि जागृत होगी। किसी प्रतिभा के लिये आपको सम्मान मिलेगा। रोजगार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल— परिवार में कुछ आयोजन हो सकता है। अहंकार की भावना नुकसान का कारण बन सकती है। किसी पुरानी जिम्मेदारी के कारण परेशान होना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में खटपट होने की आशंका है। अपनी बातों में अड़े रहने से मुश्किल होगी।

कर्क राशिफल— पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में राहत मिलेगी। आज उच्च प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क बनेगा। किसी इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों और सम्बन्धियों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

सिंह राशिफल— आज आपकी वाणी का प्रभाव रहेगा। अत्यधिक खर्च करने से बचें। पड़ोसियों से विवाद न करें। उधार लेन-देन आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करने में कोताही न बरतें।

कन्या राशिफल— धन प्राप्ति के नये स्त्रोत विकसित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा पद मिल सकता है। आपकी मेहनत का आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में जवाबदेही बढ़ सकती है। धर्म के प्रति रूचि जागृत होगी।

तुला राशिफल— आज विवादों से नाता जुड़ सकता है। कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसी ऑफिशिअल काम से बाहर जाना पड़ सकता है। नींद पूरी न होने से मन अप्रसन्न रहेगा। क्रोध और उत्तेजना से दूर रहें।

वृश्चिक राशिफल— कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं। युवा उद्यमियों को आज प्रोत्साहन मिल सकता है। परिजनों के साथ रिश्ते सुधरेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन मिलने से उत्साहित रहेंगे।

धनु राशिफल— नयी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए पूरी मेहनत करेंगे। आज अपने लक्ष्यों और करियर के प्रति समर्पित रहेंगे। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। लव-लाइफ को लेकर मन थोड़ा उदास हो सकता है।

मकर राशिफल— विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते है। यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो समय उत्तम है। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ में है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। सही समय पर कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे।

कुम्भ राशिफल— सरकारी कर्मचारियों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। कुसंगति से हानि होगी। कोई करीबी व्यक्ति आपके राज खोल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा में परेशानियाँ आ सकती है। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

मीन राशिफल— नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए विशेष तौर पर दिन काफी शानदार रहने वाला है। विवाहोच्छुक जातकों का विवाह तय हो सकता है। महिलाओं का परिवार में वर्चस्व बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

Back to top button