16 मई 2018 दिन बुधवार का राशिफल और पंचांग : जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ  लाभ 

आप सभी का मंगल हो …

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

16 मई 2018 दिन बुधवार का राशिफल और पंचांग
ऋतु-ग्रीष्म
माह-अधिक ज्येष्ठ(पुरुषोत्तम)
पक्ष-शुक्ल
तिथि-प्रतिपदा
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:22
सूर्यास्त-06:38
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)दोपहर
12:00 से01:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-प्रातः 07:12 से 08:42 तक

।। आज का राशिफल ।।

मेष :-
मेष राशि वाले व्यक्तियों को आज न चाहते हुवे भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। व्ययवृद्धि होगी। आज आपको सलाह दी जाती है कि फालतू खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। आज मेष राशि वाले व्यक्ति ध्यान अवश्य करें।
राशिरत्न:-मूँगा

raashifal aaj ka rashifal ujjawal prabhat

वृष :-
आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। वृष राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह आज अपने दुश्मनों से सावधान रहें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन :-आज आपके शत्रु परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। शरीर कष्ट संभव है। मिथुन राशि वाले व्यक्तियों की आज काम की काफी तारीफ से बचना चाहिए।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-
आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कर्क राशि वाले व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि आज सोना ना खरीदें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :- आज शत्रु पराजित होंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। सिंह राशि वाले व्यक्तियों के खिलाफ आज कोई भी षड्यंत्र काम नहीं करेगा लेकिन सिंह राशि वाले व्यक्तियों को भागदौड़ अवश्य रहेगी। कृषिकार्यों में लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कन्या राशि के लड़के जिनको आज विवाह का प्रस्ताव मिल रहा है उसे स्वीकार कर लें । घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन आपको एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-
आज तुला राशि के व्यक्तियों का मूड थोड़ा अपसेट रह सकता है। इसके लिए भी थोड़ा शांत रहें खुश रहे अपने मित्रों से बात करें । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक :-
आज व्यापार में धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी। वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति आज किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें वह उन्हे महंगा पड़ सकता है। लेकिन स्वयं खुश रहे।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :-
आज धनु राशि के व्यक्तियों का दिन ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। यदि आज भी किसी को चेक या कोई अपने हस्ताक्षर से संबंधित डाक्यूमेंट्स देते समय सोच समझकर वह अच्छी तरह चेक करके दें। रुके कार्य गति पकड़ेंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :-
आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। मकर राशि वाले व्यक्तियों को आज सलाह दी जाती है कि वह आज अपने काम पर कंसंट्रेट हो जाएं उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है ।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-आज कुंभ राशि वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। आज यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल होने के पूरे पूरे योग हैं। बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-आज
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धनार्जन सामान्य रहेगा।
पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।
1. आज ग्रीष्मऋतु अधिकज्येष्ठ माह प्रतिपदा तिथि दिन बुधवार है।
2. आज से भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम माह प्रारम्भ हो रहा है।
3. आज के दिन से यथा शक्ति महामृत्युंजय , शिव अभिषेक व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत का पारायण या कथा का श्रवण करना अक्षुण माना जाता है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई ।।
बालचरित हरि बहुबिधि कीन्हा। अति अनंद दासन्ह कहँ दीन्हा।।
कछुक काल बीतें सब भाई। बड़े भए परिजन सुखदाई।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि भगवान श्री हरी अनेक प्रकार के बाल चरित करते हैं, और अपने भक्तों को आनन्द देते है अब थोड़ा समय व्ययतीत हुवा चारों भाई बड़े हुवे तो अयोध्या के आँगन में गलियों में घूमने फिरने लगे और अपने प्रिय परिजनों को सुख देने लगे।

।। पुरुषोत्तम माह विशेष ।।
आज के दिन से शिवोपासना विशेष महत्व रखती है।रुद्राक्ष की माला दान करने व अपने राशि के अनुसार रुद्राक्ष पहिनने से इस दौरान सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
आप सभी भी पूण्य कर्म करें व शिव मन्त्र जप, दान व कथा श्रवण करें।

।। इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्रीरामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास ।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button