16 अप्रैल दिन सोमवार का राशिफल और पंचांग : जानें किसपर दयादृष्टि होगी भगवान शिव की

।। आप सभी का मंगल हो ।।

16 अप्रैल दिन सोमवार का राशिफल और पंचांग :

ऋतु- बसंत
माह- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
तिथि- अमावस्या
सूर्य- उत्तरायण
सूर्योदय- 05:34
सूर्यास्त- 06:26
राहूकाल (अशुभसमय) प्रातः 07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल- पूर्व
शुभदिशा- पश्चिम
अमृतमुहूर्त- प्रातः05:50 से 07:20 तक

16 अप्रैल दिन सोमवार का राशिफलर पंचांग

मेष :- आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। मन में ठोस निर्णय न ले पाने की दुविधा रहेगी। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा।
राशिरुद्राक्ष:-तीन मुखी, चौदहमुखी

16 अप्रैल दिन सोमवार का राशिफल और पंचांग

वृष:-आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा। पर्यटन का आयोजन होगा। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान-सम्मान मिलेगा।
राशिरुद्राक्ष:-तेरह मुखी व दशमुखी

मिथुन:-आज शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा।
राशिरुद्राक्ष:-तेरह मुखी व एग्यारह मुखी

कर्क:- आज भाग्य वृद्धि के साथ अचानक धन लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्यों या यात्राओं के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा।
राशिरुद्राक्ष:-दोमुखी,व गौरीशंकर

सिंह:-आज पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा।
राशिरुद्राक्ष:- एकमुखी,व बारह मुखी

कन्या:-आज आप दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। धन लाभ होगा। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।
राशिरत्न:-तेरह मुखी,व एग्यारह मुखी

तुला:-आज घर में सुख-शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत कर सकेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।
राशिरुद्राक्ष:-छः मुखी,व दश मुखी

वृश्चिक:- आज आप स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित हो सकते हैं। संतानों के सम्बंध में समस्याएं आ सकती हैं। स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। हालांकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। शेयर-सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है।
राशिरुद्राक्ष:-तीनमुखी व चौदह मुखी

धनु:-आज घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े होने की संभावना है। मन में उठने वाली दुविधाओ से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। माता की तबीयत के संबंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अनिद्रा सताएगी।
राशिरुद्राक्ष:-एकमुखी,व सात मुखी

मकर:- आज नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें, सफलता मिलेगी। आप हरेक कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार-धंधे में लाभ होगा। शेयर-सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे। मित्रों, स्वजनों और भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा।
राशिरुद्राक्ष:-एकमुखी,व चौदहमुखी

कुंभ:-आज मन में दुविधा होने से से आप कोई ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच सकेंगे। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है।
राशिरुद्राक्ष:-एकमुखी, व चौदह मुखी

मीन:- आज संभव है कोई नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। मन में कोई निर्णय लेते हुए दुविधा का अनुभव कर सकते हैं। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।
राशिरुद्राक्ष:-चौदहमुखी,व सात मुखी

।। 16 अप्रैल दिन सोमवार का विशेष महत्व ।।

1- आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्णपक्ष एवं अमावस्या तिथि है।
2- आज स्न्नान दान की सोमवती अमावस्या भी है।

।। प्रेरणादाई चौपाई ।।

इन्ह के नाम अनेक अनूपा।
मैं नृप कहब स्वमति अनुरूपा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि श्री वशिष्ठ जी कहते है राजन हे राजन आपके पुत्र के अनेक अनुपम नाम है फिर भी मैं अपनी बुद्धि के अनुसार इनका नाम कहूँगा और ध्यानस्थ होकर नाम विचार करने लगे।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, व सरस श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

 

16 अप्रैल दिन सोमवार का राशिफल और पंचांग, aaj ka panchang, aaj ka rashifal, आज का राशिफल, आज का panchang, आज का पञ्चांग, आज का भविष्यफल 

Back to top button