16 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: आज इन राशियों पर पूरे दिन बनी रहेगी शनिदेव की कृपा…

16 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग

पंचांग : शनिवार, 16 मार्च 2019

  • तिथि – दशमी – 23:34:05 तक
  • नक्षत्र – पुनर्वसु – 26:13:17 तक
  • करण – तैतिल – 12:44:01 तक, गर – 23:34:05 तक
  • पक्ष – शुक्ल
  • योग – सौभाग्य – 07:35:06 तक, शोभन – 28:31:33 तक
  • वार – शनिवार

16 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

  • सूर्योदय – 06:30:31
  • सूर्यास्त – 18:29:55
  • चंद्रोदय – 13:24:00
  • चंद्रास्त – 27:33:59

16 मार्च 2019 का अशुभ समय 

  • दुष्टमुहूर्त – 06:30:31 से 07:18:28 तक, 07:18:28 से 08:06:26 तक
  • कुलिक – 07:18:28 से 08:06:26 तक
  • कंटक – 12:06:14 से 12:54:12 तक
  • राहु काल – 09:30:22 से 11:00:17 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 13:42:09 से 14:30:07 तक
  • यमघण्ट – 15:18:05 से 16:06:02 तक
  • यमगण्ड – 14:00:09 से 15:30:04 तक
  • गुलिक काल – 06:30:31 से 08:00:26 तक

16 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:06:14 से 12:54:12 तक

आज का राशिफल16 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: आज इन राशियों पर पूरे दिन बनी रहेगी शनिदेव की कृपा...

मेष – आज आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। खुद का महत्व समझें और नौकरी में ही प्रमोशन के बारे में गहराई से विचार करें। अपने लिए कुछ नया और सकारात्मक करने का समय है। धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ बीता समय आनंददायक रहेगा। पैसों के जरूरी काम निपटा लें। किसी दोस्त से भी मदद मिलने के योग हैं। रिश्तों को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पार्टनर के अनुसार ही चलना होगा।

वृष – आज किसी खास काम के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। धन लाभ होगा और आप अपनी बातों से किसी को भी सहमत कर लेंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी। आप बहुत व्यस्त भी रहेंगे। नई चुनौतियां भी आ सकती है, उनके लिए तैयार रहें। हर तरह की स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे।

मिथुन – आप कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रहेंगे। चंद्रमा भी आपकी ही राशि में होगा। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। सोचे हुए कुछ काम ही आज पूरे करने की कोशिश करते रहेंगे। पैसों के मामले में चला आ रहा दबाव खत्म हो सकता है।

कर्क – किसी भी हालत में समझौता करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। आपके लिए पैसों से जुड़ी स्थिति सामान्य रहेगी। आपका पुराना पैसा वापस मिल सकता है। किसी को नाराज किए बिना भी आप अपनी बात रख सकते हैं। थोड़ा-बहुत साहस दिखाने और जोखिम लेने में संकोच न करें। मन लगाकर धैर्य से काम करेंगे तो समस्याएं सुलझती जाएंगी। किसी दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। हंसी-मजाक में समय बीतेगा।

सिंह – चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। जिससे आपके काम करने का तरीका अच्छा रहेगा। संपत्ति की खरीदी-बिक्री की संभावना ज्यादा है। पैसों की वसूली के लिहाज से भी दिन अच्छा है। कामकाज अच्छा चलेगा। पुराने विवाद और टकराव भी खत्म हो सकते हैं। अचानक कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। फायदा होगा। साथ के लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपके लिए ये फायदेमंद भी रहेगा।

कन्या – आज अपनी जानकारी बढ़ाने में आपको मदद मिलेगी। किसी भी परिस्थिति के लिए आप मानसिक तौर पर तैयार रहेंगे। नई चीजें सीखने को मिलेगी। आपको खुश होने के मौके भी मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ भविष्य की योजनाओं और निवेश के बारे में सलाह ले सकते हैं।

तुला – चंद्रमा गोचर कुंडली के किस्मत के घर में है। इससे आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपके कामकाज की तारीफ होगी। इनकम बढ़ सकती है। आप लगभग हर कोशिश में सफल हो सकते हैं। लोग आपकी ताकत और योग्यता से प्रभावित होंगे। परिवार सहित कहीं जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। संतान की ओर ध्यान देना पड़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।

वृश्चिक – आज आपके नजरिए में बदलाव आ सकता है। आपके मन में कई तरह के सवाल भी रहेंगे। दोस्तों के सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक माहौल के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी। मन में नए विचार हैं और आप नई चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे। उन लोगों, स्थितियों और विचारों से दूर रहें, जो आपके लिए रुकावट बन रहे हैं।

धनु – चंद्रमा आपकी राशि के सामने रहेगा। भविष्य के लिए बड़ी योजना बनाएं। आज लिए गए ज्यादातर फैसले आने वाले दिनों में फायदेमंद रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले खुद को आने वाली मेहनत के लिए तैयार रखें। आज आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर अच्छा खासा फायदा होगा। प्रेम, सम्मान और सुरक्षा में वृद्धि होगी। निजी संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।

मकर – जो भी काम हो उसे एक-दूसरे के सहयोग से निपटाने की कोशिश करें। किया गया काम आगे चलकर बहुत फायदा दे सकता है। आपको समझदारी से काम लेना होगा। किसी काम को जिद से पूरा करने की बजाए सोच-समझकर निपटाएं। दोस्त आपके लिए मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बातचीत में कुछ अच्छे विचार भी सामने आ सकते हैं।

कुंभ -आज कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। आज कुछ चीजें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने खास कामों पर ही ध्यान दें। जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसकी अनदेखी कर के आगे बढ़ जाएं। धैर्य रखें। दिनभर व्यस्तता रहेगी, लेकिन इस कारण आप तरक्की भी करेंगे। दिनभर दिमाग में कई तरह के विचार चलते रहेंगे।

मीन – आज आप घर परिवार को समय जरूर दें। धैर्य से बातचीत कर के किसी भी स्थिति का समाधान निकाल लेंगे। आपके लिए दिन ठीक-ठीक होगा। कोई रहस्यपूर्ण बात आपके सामने आ सकती है। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। समय बीत जाएगा। आप किसी दोस्त की मदद भी कर सकते हैं।

Back to top button