15 मई 2018 दिन मंगलवार का राशिफल एवं पंचांग : जानें आज किसपर कृपा होगी बजरंगबली की 

आप सभीका मंगल हो…

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

ऋतु-बसंत
माह-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
तिथि-अमावस्या
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:23
सूर्यास्त-06:37
राहूकाल(अशुभमुहूर्त) – दोपहर 03:00 से04:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-दोपहर 12:20 से 01:50 तक

।। आज का राशिफल ।।

मेष:-आज आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक नरम -गरम रह सकता है। दिन भर सुस्ती रहेगी। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। धन के लेन-देन में सावधान रहें। पब्लिक रिलेशन संबंधित कार्य सफल होंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

raashifal aaj ka rashifal ujjawal prabhat
वृषभ:-आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। समय मौजमस्ती में बीतेगा। राजनीतिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।यात्रा से लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी । करियर में उन्नति होगी। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र से मुश्किलें हटेंगी। यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज व्यापारिक सफलता से लंबित मसले हल होने से । कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता वश थकान रहेगी। व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। विरोधी भी आज आपका सहयोग करेंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज व्यापार में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विरोधी पक्ष परास्त होंगे। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार होगा। जीवन साथी के घूमने फिरने भी जा सकते है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज व्यापार में उन्नति मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। विद्यार्थियों को मनोनुकूल सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:आज अपकोकार्यक्षेत्र में लाभ से आय में वृद्धि होगी, खुशहाल माहौल रहने से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दबाव के कारण विपरीत कार्यक्षेत्र में भी सहभागिता को महत्व दें सकते है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज करियर की चिंता रहेगी। सहकर्मियों के असहयोग से निराश होना संभव है। व्यावसायिक लाभ कम होगा। निराश न हो परिस्थितियां जल्द ही पक्ष में होंगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज आप व्यापारिक समस्या के समाधान से उत्साहित होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। करियर में वरिष्ठों के अनुभव से लाभ होगा। व्यावसायिक रणनीति बनाएंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। पर्सनल व प्रोफैशनल परेशानियां दूर होंगी। व्यापार से उत्तम धनलाभ होगा। अपने सहयोगियों के दबाव वश गलत काम करना पड़ेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज आपका व्यापार उत्तम रहेगा , शैक्षिक कार्यों में आप को लाभ होगा।शारीरिक दुर्बलता आपके दैनिक जीवन को थोड़ा परेशान कर सकती है। आपकी सामाजिक कार्यशैली लाभकारी रहेगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज कार्यक्षेत्र व व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे पर घटनाक्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रोफाइल लोगों संग पार्टी करेंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।

1. आज बसंत ऋतु ज्येष्ठमाह कृष्णपक्ष अमावस्या तिथि मंगलवार है।
2. आज स्नानदान की भौमवती अमावस्या है वट सावित्री व्रत तृतीय दिवस पूर्ण।

।। प्रेरणा दायक दोहा ।।

बार बार कौसल्या बिनय करइ कर जोरि।
अब जनि कबहूँ ब्यापै प्रभु मोहि माया तोरि।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि माता कौशल्या प्रभू श्रीराम से हाथ जोड़ कर विनय करती हैं कि हे प्रभू अब तुम्हारी माया कभी हमारे ऊपर न व्यापे बस यही वरदान हमे दो।
परमात्मा राम ने माँ को निर्भय कर अपनी माया को पुनः विस्तारित किया।

।। इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथाव्यास।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button